{"_id":"6af76ccda405025a230f66b9","slug":"rs-12-lakh-swindled-from-a-constable-by-someone-posing-as-a-review-officer-badaun-news-c-123-1-sbly1035-177566-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: समीक्षा अधिकारी बताकर सिपाही से 12 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: समीक्षा अधिकारी बताकर सिपाही से 12 लाख ठगे
विज्ञापन
उझानी। पत्नी समेत खुद को लखनऊ में समीक्षा अधिकारी बताकर जीआरपी के सिपाही से करीब 12 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। सिपाही को प्लॉट दिलाने, फिर परिचितों की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर शिकार बनाया। ठगी का अहसास होने पर शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में गुहार लगाई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फर्जी समीक्षा अधिकारी दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ठगी का मामला वर्ष 2020 का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआडांडा निवासी मुकेश चंद्र लखनऊ के रेलवे के चारबाग थाने में जीआरपी में तैनात थे। उन्होंने बताया कि उसी दौरान ट्रेन में उनकी भेंट संजय तिवारी से हुई। संजय ने खुद को लखनऊ में समीक्षा अधिकारी बताया था। संजय ने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी भी समीक्षा अधिकारी हैं।
अमेठी में थाना जामों क्षेत्र के गांव रामशाहपुर निवासी संजय ने गोमतीनगर के मलेसेमऊ इलाके में प्लॉट को लेकर बात की। मुकेश उनकी बातों में आ गए। उन्हें प्लॉट भी दिखाया गया। आरोप है कि उसी दौरान संजय ने प्लॉट खरीदने के लिए रुपयों की मांग की। मुकेश ने आठ लाख रुपये चेक से देने की बात कही तो संजय ने नकद रुपयों की मांग कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी संजय कुआडांडा गांव आ गया। मुकेश ने 7.65 लाख रुपये उन्हें नकद सौंप दिए। उस वक्त गांव की प्रधान समेत कई लोग भी मौजूद थे। उन्हें रुपये छह महीना बाद लौटा देने को कहा, लेकिन 20-25 हजार रुपये ही ऑनलाइन लौटाए। इसके बाद फोन बंद जाने लगा, तब सिपाही मुकेश को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने आरोपी के पैतृक घर पहुंचकर जानकारी की।
असलियत सामने आने के बाद मुकेश ने संजय पर दबाव बनाना शुरू किया तो उनसे कहा गया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सरकारी नौकरियां निकालने वाला है। विभाग में उनकी गहरी पैठ है, शिक्षित युवकों की आठ-आठ लाख रुपये में नौकरी लगवा देंगे। झांसे में आकर मुकेश ने अपने साले और उसके दोस्त की नौकरी लगवाने के लिए घर पहुंचकर संजय को चार लाख रुपये सौंप दिए। उस समय आरोपी संजय के अलावा उसकी पत्नी और दो अन्य लोग भी मौजूद थे।
आरोप है कि साले और उसके दोस्त की नौकरी नहीं लगी तो रुपये मांगने पर उन्हें धमकाया गया। सिपाही मुकेश ने संजय समेत चारों आरोपियों पर अन्य लोगों से ठगी करने का आरोप लगाया है।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामला पुराना है। कोर्ट के आदेश पर संजय, उसकी पत्नी रिया, धर्मेंद्र तिवारी और नितिन जयकिशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच एसएसआई शिवकुमार मलिक को सौंपी गई है।