फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   RPC Bareilly Yogi Rockers Seven-wicket win

आरपीसी बरेली ने योगी रॉकर्स  को सात विकेट से हराया

Sun, 25 Dec 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
RPC Bareilly Yogi Rockers Seven-wicket win
आरपीसी बरेली ने योगी रॉकर्स  को सात विकेट से हराया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
टी-20 चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
विजेता के टीम के  माजिद मैन ऑफ द मैच

 महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार से टी-20 चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य रिजवान कादरी और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने किया। पहले दिन आरपीसी बरेली ने योगी रॉकर्स को सात विकेट से हरा दिया। विजेता टीम के माजिद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
आरपीसी बरेली ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए योगी रॉकर्स ने आठ विकेट पर 128 रन बनाए। टीम को रिंकू सिंह से 66 और अजीम से 22 रन का सहयोग मिला। जवाब में आरपीसी के ओपनर बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत दी। 60 रन के स्कोर पर उसके तीन बल्लेबाज आउट हो गए लेकिन सुहैल के 50 और माजिद के 51 रन के सहयोग से टीम ने सात विकेट से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

विजेता टीम के माजिद का प्रदर्शन शानदार रहा। उसने दो विकेट भी हासिल किए। माजिद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले जिला पंचायत सदस्य रिजवान कादरी और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने गुब्बारे उड़ाकर मैच शुरू कराया। टूर्नामेंट अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर सुशील सक्सेना, मनोज गुप्ता, हेमंत वार्ष्णेय, टीटू, नवेद खांन, शाकिर, चांद मोहम्मद, आदर्श वार्ष्णेय, सोनी शर्मा, अमित सिंघल और मोनू वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed