{"_id":"66d3a7655fa33b0ea20ca5a4","slug":"route-diversion-of-roadways-buses-will-be-implemented-from-today-badaun-news-c-123-1-sbly1001-125062-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आज से लागू होगा रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आज से लागू होगा रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन
Sun, 01 Sep 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज से महाराणा प्रताप चौक, लालपुल होते हुए कोई भी रोडवेज अब नहीं आएगी और न ही इस रोड से जाएंगी। इसको लेकर डीएम ने रूट डायवर्जन किया है। इसे आज से लागू किया जाएगा।
दिल्ली-सहसवान-बदायूं मार्ग की सभी बसें राजकीय मेडिकल कॉलेज तक ही आएंगी और वहीं से वापस जाएंगी। वहीं दिल्ली रूट पर चलने वाली बदायूं डिपो की बस राजकीय मेडिकल कॉलेज से बाइपास, नवादा, पुरानी चुंगी, दातागंज तिराहा, इंदिरा चौक, भामाशाह चौक होते हुए रोडवेज डिपाे पर आ सकेगी। इसके अलावा आगरा, अलीगढ़, मथुरा मार्ग को जाने वाली बाहरी व बदायूं डिपो की बस नई व्यवस्था के तहत बदायूं डिपो से पहले भामाशाह चौक, इंदिरा चौक, दातागंज तिराहा, पुरानी चुंगी, नवादा, बाइपास, राजकीय मेडिकल कॉलेज होते हुए आगे जाएंगी। हालांकि रात नौ बजे के बाद में सुबह आठ बजे तक बस पुराने रूट पर ही चलेगी।
-एक सितंबर से रोडवेज बसों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इसके तहत अब कोई भी रोडवेज बस दिन में रोडवेज से महाराणा प्रताप चौक, लालपुल को न आएगी और न ही जाएगी।
विज्ञापन
अजय कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज