{"_id":"64badb02b65fd789240f2587","slug":"route-diversion-implemented-ban-on-movement-of-vehicles-on-bareilly-mathura-highway-badaun-news-c-123-1-sbly1004-1335-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023: बदायूं में रूट डायवर्जन लागू, बरेली-मथुरा हाईवे पर वाहनों की नो एंट्री; लगाए गए बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2023: बदायूं में रूट डायवर्जन लागू, बरेली-मथुरा हाईवे पर वाहनों की नो एंट्री; लगाए गए बैरियर
Sat, 22 Jul 2023 02:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:09 PM IST
विज्ञापन
नवादा चौकी के पास लगी बैरिकेडिंग
बदायूं जिले में तीसरे सोमवार को लेकर भी रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। हालांकि शुक्रवार दोपहर से छोटे वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया था, लेकिन रात आठ बजे से उन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। दोपहर से बड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
श्रावण मास में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के तहत रूट डायवर्जन लागू किया गया है। सावन मास का यह तीसरा सोमवार है। इससे शुक्रवार रात आठ बजे से पूर्णतया रूट डायवर्जन कर दिया गया। हालांकि पिछले सप्ताह कांवड़ियों की संख्या देखते हुए बृहस्पतिवार को ही रूट डायवर्जन कर दिया गया था। तब डायवर्जन पांच दिन तक लागू रहा। इससे स्थानीय और अन्य जिलों के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप: नौकरीपेशा लोगों को जाल में फंसाती थीं लड़कियां, हिमानी की गिरफ्तारी के बाद कई गैंग रडार पर
विज्ञापन
इस बार भी अनुमान लगाया जा रहा था कि बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा लेकिन बृहस्पतिवार सुबह कांवड़ियों की संख्या ज्यादा देखने को नहीं मिली। इससे डायवर्जन लागू नहीं किया गया।
शुक्रवार दोपहर से बड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई। बरेली-मथुरा हाईवे पर बैरियर लगा दिए गए। खेड़ा नवादा पुलिस चौकी से बरेली जाने वाली सभी रोडवेज बस और ट्रक आदि जाने से रोक दिए गए। उन्हें कुंवरगांव, आंवला और गैनी अलीगंज होते हुए बरेली के लिए भेजा गया। शाम तक छोटे वाहनों पर प्रतिबंध रहा लेकिन रात आठ बजे के बाद उन पर भी रोक लगा दी। अब अगले तीन दिन तक जिले में डायवर्जन लागू रहेगा।