फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   route diversion for four begins today

आज से फिर रूट डायवर्जन, कांवड़ियों की टोलियां बढ़ीं

Thu, 27 Jul 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 27 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
route diversion for four begins today
Kanwariyas

सावन के चौथे सोमवार के दृष्टिगत जलाभिषेक के लिए कछला घाट पर जल भरने के लिए बृहस्पतिवार से कांवड़ियों के जत्थों का आना शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर शुक्रवार से सोमवार तक फिर से वाहनों का रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। शुक्रवार से सारे वाहन कांवड़ियों के लिए निर्धारित मार्गों के बजाय डायवर्जन वाले रूट से अगले चार दिन तक गुजरेंगे। बदायूं से बरेली जाने के लिए वाहनों को सीधे रास्ते के बजाय आंवला होकर जाना होगा और बरेली से बदायूं आने वाले वाहनों को दातागंज होकर आना पड़ेगा। अगले चार दिन फिर से वाहनों से आने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी होगी। कछला गंगाघाट बृहस्पतिवार को भी शिवभक्ति की आस्था से सराबोर रहा। कांवड़ियों ने पहले गंगा स्नान किया फिर कांवड़ पूजन के दौरान मंत्रोच्चार किया। बृहस्पतिवार सुबह से निकलनीं शुरू हुईं कांवड़ियों की टोलियों ने हाईवे पर जमकर धूम धड़ाका किया। घाट से लेकर हाईवे तक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की शिवभक्तों पर नजर रही। शुक्रवार सुबह से कांवड़ियों की टोलियों में फिर से इजाफा शुरू हो जाएगा। इसी को लेकर पुलिस ने शुक्रवार से सोमवार शाम तक के लिए रूट डायर्वजन को अंतिम रूप दे दिया। कांवड़ियों के अलावा किसी का भी वाहन हाईवे पर होकर नहीं गुजरेगा। पुलिस के मुताबिक रूट डायवर्जन शुक्रवार तड़के से शुरू हो जाएगा। शनिवार, रविवार और सोमवार को भी रूट पूरी तरह डायवर्ट रहेगा। इस दौरान कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और उनकी कारों को ही हाईवे पर गुजरने दिया जाएगा। कांवड़ियों के वाहनों को नियंत्रित रखने के लिए कछला हाईवे स्थित प्रमुख प्वाइंटों में बहेडी मोड़, जजपुरा मंदिर, उझानी में बदायूं बाईपास, संजरपुर मोड़, मंडी समिति, छतुइया क्रॉसिंग, बुटला बोर्ड, वितरोई मोड़ और कछला चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी  ड्यूटी पर रहेंगे। इधर, बरेली-मथुरा हाईवे पर पूरे दिन बम-बम भोले गूंजता रहा। कछला पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ पूजन किया। कलाकारों ने नृत्य कर शिवभक्तों का मनमोह लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed