फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   root Diverson

रूट डायवर्जन लागू, सोमवार रात तक बरेली-मथुरा हाईवे बंद

Fri, 22 Jul 2022 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
root Diverson
बदायूं। सावन के दूूसरे सोमवार की भी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार रात से सोमवार रात तक बरेली-मथुरा हाईवे बंद कर दिया गया है। इसके लिए जिले में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। अब तीन दिन बरेली-बदायूं आने-जाने के लिए आंवला, अलीगंज व लाल फाटक होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान के अनुसार सावन के पहले सोमवार को कछला गंगा घाट पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही। इससे यातायात व्यवस्था भी ठीक रही। पुलिस को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। अब एक बार फिर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने सावन के दूसरे सोमवार और आने वाले सोमवारों के लिए नए सिरे से व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन

ताकीद की गई है कि कांवड़िये वाहनों की छत पर बैठकर यात्रा न करें। डीजे की आवाज सीमित रखें। उनमें केवल भक्ति गीत ही बजाएं। इसके अलावा रूट को लेकर भी तमाम जानकारियां साझा की गईं हैं। यह स्पष्ट कर दिया गया है कि रूट डायवर्जन का पालन सख्ती से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दूसरे सोमवार के दृष्टिगत बरेली-मथुरा हाईवे शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार रात आठ बजे तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान रूट पर केवल कांवड़िये गुजरेंगे, कोई भी अन्य वाहन इस रूट पर नहीं चलेगा।
-
कादरचौक-कादरगंज होकर जाएंगे एटा-कासगंज के वाहन
वैसे एटा-कासगंज को उझानी कछला होते रूट है लेकिन शुक्रवार रात से लागू रूट डायवर्जन के अनुसार अब रोडवेज बसें शहर में जालंधरी सराय चौराहे से शेखूपुर, कादरचौक, कादरगंज होते हुए जाएंगी। निजी व बड़े वाहन बिसौली, सहसवान, गुन्नौर होते हुए जाएंगे।
-
दूसरे जिले जाने वाले मुरादाबाद-चंदौसी के वाहन शहर से होकर नहीं गुजरेंगे
मुरादाबाद-चंदौसी रूट पर कांवड़ियों की भीड़भाड़ नहीं रहती। इस रोड से कांवड़िये गुजरते भी नहीं है। मुरादाबाद चंदौसी आने-जाने वाली रोडवेज बस खेड़ा नवादा, दातागंज तिराहा होते हुए स्टैंड पहुंचेंगी। इधर से बड़े वाहन बदायूं शहर होते हुए किसी दूसरे जिले में नहीं जाएंगे। मुरादाबाद-चंदौसी के वाहनों को बरेली जाने के लिए वजीरगंज आंवला होते हुए जाना पड़ेगा। फर्रुखाबाद शाहजहांपुर जाने के लिए बरेली की ओर फरीदपुर होते हुए जा सकते हैं तो कासगंज एटा के लिए सहसवान गुन्नौर से जाया जा सकता है।
-
फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर के लिए दातागंज-जैतीपुर होकर जाएंगे वाहन
परिवहन निगम के अनुसार बदायूं से फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर का आवागमन कम होता है। लेकिन निजी व बड़े वाहनों के लिए बरेली के फरीदपुर होते दातागंज, जैतीपुर से फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर जाया जा सकता है।

-
आंवला-अलीगंज होकर बरेली जाएंगे वाहन
कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-मथुरा हाईवे बंद होने से वाहनों का रूट आंवला-अलीगंज कर दिया गया है। इसके तहत रोडवेज बसें वजीरगंज, आंवला, अलीगंज, गैनी, लाल फाटक होकर जाएंगी। बड़े वाहन भी इधर से जा सकते हैं। एटा-कासगंज के वाहन गुन्नौर, सहसवान, बिसौली, वजीरगंज होकर आंवला की ओर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed