फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Robbery worth Rs 3 lakh by taking family hostage in Sarauriya

Budaun News: सरौरिया में परिवार को बंधक बनाकर तीन लाख की डकैती

Wed, 17 Apr 2024 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Robbery worth Rs 3 lakh by taking family hostage in Sarauriya
वजीरगंज के सरौरिया गांव में घटना की जानकारी देता परिवार। संवाद
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव सरौरिया में सोमवार रात छह डकैत परिवार को बंधक बनाकर एक घर में तीन लाख का माल ले गए। बदमाश पीछे से छत पर चढ़कर घर में घुसे। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार वालों की पिटाई की। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत बाहर से घर का दरवाजा बंद कर गए। परिवार वालों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई लेकिन देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्राम सरौरिया निवासी छोटेलाल पाठक के मुताबिक, सोमवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। पत्नी रेखा आंगन में सो रहीं थीं। वह और उनकी दस साल की बेटी अन्नू बरामदे में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे घर में छह बदमाश पीछे से छत पर चढ़कर घुस आए। दो बदमाश छत पर खड़े रहे। चार बदमाश जीने से उतरकर नीचे आ गए। उन्होंने सबसे पहले डंडा मारकर उनकी पत्नी को उठाया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर छोटेलाल और उनकी बेटी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

दो बदमाश उन पर तमंचा तानकर खड़े रहे जबकि दो बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। दोनों मां-बेटी के सोने के कुंडल और पाजेब उतरवा लीं। उसके बाद घर से एक मंगलसूत्र, सोने की चेन और 12 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश जो भी सामान लूटते उसे छत पर खड़े बदमाशों को पकड़ा देते। घर से एक बक्सा भी उठा ले गए। खाली बक्सा घर के पीछे फेंक गए। तीन बदमाश नेकर बनियान पहने था। चौथा लोअर और बनियान पहने था। छत पर खड़े बदमाश भी लोअर और शर्ट पहने थे। सभी मास्क लगाए थे। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है, लेकिन अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरौरिया में घटना की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई कराई जाएगी। - सुनील कुमार, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed