फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   robbery of 80 thousand rupees from the businessmen

बदमाशों ने पशु व्यापारियों से 80 हजार लूटे

Mon, 28 Dec 2015 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 28 Dec 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
robbery of 80 thousand rupees from the businessmen
खनुआ नगला के पास सुबह आठ बजे घटना
विज्ञापन


  सोमवार को दोनों बाइक से नाधा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। गांव खनुआ नगला से निकलने के बाद दोनों जैसे ही महावा नदी के पास पहुंचे। झाड़ियों में छिपे बदमाशों ने बाहर निकल कर दोनों को घेर लिया। तमंचों के बल पर बदमाशों ने दोनों से 85650 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दोनों को पीटा भी। खबर मिलने पर नाधा चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए व्यापारियों की ओर से तहरीर दे दी गई है।
महिला को बदनीयत से दबोचा, रिपोर्ट दर्ज
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को खेत पर काम करते वक्त गांव के ही जुगल नाम के युवक ने महिला को बदनीयत से दबोच लिया। महिला का आरोप है कि जुगल के पास तमंचा भी था। महिला का पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जुगल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन






शहर से बाइक चोरी
बदायूं। शहर में बाइक चोर फिर से सक्रिय हो गए हैं। शनिवार शाम शहर के टिकटगंज इलाके से शुभम उपाध्याय की बजाज डिस्कवर बाइक चोरी को गई। शुभम ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed