फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Robbery

दातागंज के दो व्यापारियों से दिनदहाड़े 1.90 लाख रुपये लूटे

Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
Robbery
दातागंज (बदायूं)। दातागंज इलाके में शनिवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े दो गल्ला व्यापारियों को तमंचा दिखाकर 1.90 लाख रुपये लूट लिए। और मौके से फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र में हुई वारदात की सूचना मिलने पर एसएसपी, एसपी सिटी समेत अधीनस्थ अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला देवी मंदिर निवासी नरेंद्र गुप्ता और कांसपुर रोड निवासी श्रीओम गल्ला व्यापारी हैं। समरेर में उनकी शुभ ट्रेडर्स नाम से गल्ले की आढ़त हैं। बताते हैं कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे दोनों व्यापारी एक ही बाइक पर सवार होकर समरेर जा रहे थे। उस समय बाइक नरेंद्र गुप्ता चला रहे थे, जबकि श्रीओम पीछे बैठे थे। उनके हाथ में दो थैले थे। एक थैले में आढ़त की चाबियां थीं और दूसरे थैले में एक लाख 90 हजार रुपये रखे थे। बताते हैं कि दोनों व्यापारी रास्ते में प्राथमिक विद्यालय धरेली के नजदीक पहुंचे थे कि उसी समय पीछे से बाइक दौड़ाते हुए तीन बदमाश आ गए। उन्होंने चलती बाइक पर नरेंद्र गुप्ता की कनपटी पर निशाना साध दिया और रुपयों से भरा थैला लूट लिया। उसके बाद रुदैली की ओर बाइक दौड़ा ले गए।
विज्ञापन

कुुछ ही मिनटों में हुई लूट से दोनों व्यापारियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ एसके सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास इलाके में कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने श्रीओम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed