फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways depot will be made soon near Datanganj crossing

दातागंज क्रॉसिंग के पास  जल्द बनेगा रोडवेज डिपो

Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Sat, 13 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Roadways depot will be made soon near Datanganj crossing
बस - फोटो : अमर उजाला
-शहर को बसों से लगने वाले जाम से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

-डिपो निर्माण की मंजूरी और बजट के लिए मुख्यालय भेजा प्रस्ताव
-दातागंज रोड पर निगम पहले ही खरीद चुका है 12 बीघा जमीन    
 
रोडवेज बसों की वजह से शहर में लगने वाले जाम से लोगों को जल्द मुक्ति मिल सकती है। रोडवेज अब अपनी वर्कशॉप शहर के बाहर दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास बनाएगा। इससे काफी संख्या में रोडवेज की बसें वर्कशॉप में शिफ्ट हो जाने से शहर के बीचों बीच बने बस स्टैंड के बाहर बेवजह खड़ी नहीं होंगी। जाहिर है कि इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। दातागंज रोड पर 12 बीघा जमीन हासिल करने के बाद वर्कशॉप निर्माण की मंजूरी और बजट के लिए परिवहन निगम के अफसरों ने मुख्यालय को प्रस्ताव भिजवा दिया है।
वर्कशॉप निर्माण के लिए दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पहले ही सहकारिता विभाग के कोल्ड स्टोर की करीब 12 बीघा जमीन का परिवहन निगम बैनामा करा चुका है। अब यहां निर्माण होना है। बदायूं डिपो के एआरएम राजेश कुमार के मुताबिक निर्माण शुरू कराने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। बता दें कि शहर में रोडवेज डिपो बीचोंबीच है, अन्य डिपो की बसों का भी यहां स्टॉप होता है। इससे इलाके में जाम के हालात बने रहते हैं। लंबे समय से रोडवेज डिपो को शहर से हटाने की मांग हो रही थी। डिपो शिफ्ट करने की कवायद कई सालों से चल रही थी, इसके  लिए जमीन नहीं मिल पा रही थी। लंबी कवायद के बाद दातागंज रोड पर सहकारिता विभाग की जमीन डिपो को मिल गई। अब यहां निर्माण होना बाकी है। निर्माण के लिए बदायूं डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया के प्रस्ताव स्वीकृति के बाद निर्माण चालू करा दिया जाएगा।      
विज्ञापन

-----
डिपो के बेड़े में हैं करीब 165 बसें
बदायूं बड़ा बस स्टैंड है, लेकिन समस्या निजी और बाहरी जिलों से आने वाले बसों से है। रोज 200 से ज्यादा बसों का यहां आना-जाना होता है। इससे जाम की समस्या पैदा होती है। व्यस्त इलाके में डिपो होने की वजह से दिक्कत होती है। व्यापारियों का कहना है कि डिपो शिफ्ट होने से कई दिक्कत दूर हो जाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन      
जाम की समस्या को देखते हुए दातागंज रोड पर रोडवेज ने 12 बीघा जमीन खरीदी है। बस स्टैंड व वर्कशाप बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।       
-राजेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed