फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways buses will not run at night with less than 25 passengers.

Budaun News: 25 से कम सवारियों पर रात में नहीं चलेगी रोडवेज बस

Fri, 05 Dec 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not run at night with less than 25 passengers.
रोडवेज स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : ramnagar news
बदायूं। रोडवेज बस अड्डे से रात में आठ बजे के बाद बसें तब ही जाएंगी जब उनमें 25 सवारियां बैठी होंगी। रात के समय बदायूं बस अड्डे से अलग-अलग स्थानों के लिए 15 से अधिक बसें जाती हैं। अधिकारियों ने इस आदेश की प्रति चालकों व परिचालकों को भेज दी है।
विज्ञापन


रोडवेज से रात आठ बजे के बाद चन्दौसी के लिए दो और 13 से अधिक रोडवेज बसें दिल्ली जाती हैं, लेकिन अब परिवहन निगम ने निर्णय लिया है कि रात के समय अगर बस में 25 से कम यात्री हैं तो वह आगे नहीं जाएंगी। साथ ही दिन में चलने वाली बस में 35 यात्री होना अनिवार्य रहेंगे। निगम ने यह निर्णय रात के समय 25 यात्री से कम होने पर रोडवेज बसें चलाने में आ रहे नुकसान को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन


सर्दी बढ़ने से यात्रियों की संख्या घटी है। ऐसे में रात में अधिकतर बसें खाली आ-जा रहीं हैं। जिले में सबसे व्यस्त माने जाने वाले बदायूं-मेरठ हाईवे की बसों में भी यात्रियों की संख्या में कमी आई है। ऐसे में परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस स्टैंड पर रहेगी यात्रियों के रुकने की व्यवस्था
रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के रुकने की व्यवस्था रहेगी। यहां एक रैन बसेरा खोला गया है, जिसमें ठंड से बचाव के इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को रजाई गद्दे उपलब्ध कराए गए हैं और एक अलाव भी लगवाया जाएगा। यहां रोजाना कम से कम 20-25 लोगों के रात में रुकने की व्यवस्था की गई है।


सर्दी बढ़ने से यात्रियों की संख्या में कमी आई है। रात को यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए सभी चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक बसों में 25 सवारियां नहीं होंगी, तब तक बस रवाना नहीं होगी। बसों को सुबह रवाना किया जाएगा। - राजेश पाठक, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed