फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways buses will first make rounds in local areas on Bhaiya Dooj.

Budaun News: भैयादूज पर पहले स्थानीय इलाकों में फेरे लगाएंगीं रोडवेज बसें

Mon, 13 Nov 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will first make rounds in local areas on Bhaiya Dooj.
बदायूं। दिवाली के त्योहार की तरह परिवहन निगम ने भैयादूज पर यातायात प्लान बनाया है। इसके तहत पहले रोडवेज बसें स्थानीय इलाकों में फेरे लगाएंगीं। बाद में उन्हें दूसरे जिलों या दिल्ली रूट पर भेजा जाएगा। इसके लिए कुछ बसों को रिजर्व में भी रखा गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उन्हें संबंधित इलाके में भेजा जा सके।
विज्ञापन

परिवहन निगम के पास 106 रोडवेज और 43 अनुबंधित बसें हैं, जो रोजाना अलग-अलग मार्गों पर चलती हैं। इनमें सबसे ज्यादा 50-55 बसें बदायूं-दिल्ली रूट पर संचालित हैं। इसके अलावा बदायूं-बरेली, बदायूं-मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, कासगंज, एटा और मथुरा आदि के लिए लगी हैं। एक बस लखनऊ भी जाती है। उनका क्रम रोजाना का बना हुआ है लेकिन त्योहार पर आकर अक्सर उनका रूटचार्ट बदल जाता है। फिर उसके अनुसार बसों का संचालन कराया जाता है। इस दिवाली के मौके पर दिल्ली रूट पर ही 55 से 60 बसों को लगा दिया गया था लेकिन अब भैयादूज के त्योहार पर व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब बसों को स्थानीय मार्गों पर ज्यादा लगाया है।
विज्ञापन

पहले बसें स्थानीय इलाकों में चक्कर लगाएंगीं। उसके बाद दूसरे जिलों में या दिल्ली रूट पर बसों को भेजा जाएगा। 10 बसों को रिजर्व में रखा गया है। उन्हें सवारियों की संख्या देखकर संचालित कराया जाएगा। उन्हें उस रूट पर पहले भेजा जाएगा, जिस रूट पर सवारियों की संख्या ज्यादा होगी। फिलहाल भैयादूज की पूरी व्यवस्था बना ली गई है। सवारियों को कोई दिक्कत न हो, परिवहन निगम इसकी पूरी कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैयादूज पर रक्षाबंधन के त्योहार जैसी व्यवस्था बनाई गई है। इन त्योहार पर लोकल की सवारियां ज्यादा होती हैं। इससे लोकल में ज्यादा बसों को लगाया गया है। बाद में उन्हें दूसरे मार्गों पर भेजा जाएगा। इसके अलावा जिस रूट की सवारियां ज्यादा होंगी। उस रूट पर पहले भेजा जाएगा।- धणेेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed