फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways buses not available for Chandausi, Moradabad and Haridwar for three hours

Budaun News: चंदौसी, मुरादाबाद और हरिद्वार के लिए तीन घंटे नहीं मिलीं रोडवेज बसें

Tue, 16 Apr 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses not available for Chandausi, Moradabad and Haridwar for three hours
संजय कुमार।
बदायूं। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की स्थिति और अफसरों के दावों की उस समय पोल खुल गई, जब सोमवार को शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक चंदौसी, मुरादाबाद, हरिद्वार के लिए कोई बस नहीं मिली। सूर्यास्त होते ही बस अड्डे पर अंधेरा छा गया। मच्छरों ने यात्रियों का बैठना तक मुश्किल कर दिया। यात्री रात आठ बजे तक बस अड्डे पर भटकते रहे।
विज्ञापन

रोजाना शाम सात बजे रोडवेज बस अड्डे से मुरादाबाद-हरिद्वार के लिए एक बस रवाना होती है। इस बस सेे सफर करने के लिए यात्री शाम पांच बजे से ही बस अड्डे पर पहुंचने लगते हैं। सोमवार शाम करीब पांच बजे से मुरादाबाद-हरिद्वार जाने वाले करीब 50 यात्री बस अड्डे पर पहुंच गए, लेकिन रात आठ बजे तक कोई बस नहीं मिली। चंदौसी और मुरादाबाद के लिए भी कोई बस उपलब्ध नहीं हुई। रात में बस अड्डे पर अंधेरा हो गया।
विज्ञापन

बसों के संचालन के साथ प्रकाश व्यवस्था भी फेल दिखी। शाम सात बजे जाने वाली बस भी नहीं आई। इससे यात्री काफी परेशान हो गए। हालांकि परिवहन निगम के अधिकारियाें ने आश्वासन दिया कि बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार शाम पांच बजे से बस अड्डे पर खड़े रहे लेकिन रात आठ बजे तक मुरादाबाद के लिए कोई बस नहीं मिली। अड्डे पर खड़े-खड़े पैर दुखने लगे।- संजय कुमार, यात्री


रात बस अड्डे पर काफी अंधेरा था। कोई बल्ब तक नहीं जल रहा था। पता नहीं परिवहन निगम के अधिकारी कैसे व्यवस्था संभाल रहे हैं। इससे यात्रियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। - छंगे, यात्री


हम हरिद्वार जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचे थे। बताया गया कि शाम सात बजे बस रवाना होगी लेकिन रात आठ बजे तक बस नहीं मिली। इससे बड़ी परेशानी और क्या होगी।- रमेश, यात्री


परिवहन निगम को शाम सात बजे के बाद एक और बस लगानी चाहिए। इससे कम से कम यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें लेकिन यहां तो शाम के समय ही गाड़ी मिलना मुश्किल है। - गुरुदेव, यात्री


लोकसभा चुनाव में 33 बसें लगाई गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। चुनाव के बाद व्यवस्था सही हो जाएगी। फिर भी यात्रियों को लगातार बसें उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। शाम के समय बस अड्डे पर केबल टूट गई थी, इससे अंधेरा हो गया था। केबल ठीक कराई जा रही है। - धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम

संजय कुमार।

संजय कुमार।

संजय कुमार।

संजय कुमार।

संजय कुमार।

संजय कुमार।

संजय कुमार।

संजय कुमार।

संजय कुमार।

संजय कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed