फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways buses going to Kakora fair for Rs 42

Budaun News: 42 रुपये में ककोड़ा मेला ले जा रहीं रोडवेज की बसें

Tue, 04 Nov 2025 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses going to Kakora fair for Rs 42
रोडवेज बस स्टैंड उसे ककोडा मेले का संचालित होतीं बसें। संवाद
बदायूं। परिवहन निगम की ओर से ककोड़ा मेले में 106 रोडवेज बसें लगाई गईं हैं। इनमें 10 बसें नियमित हैं और अन्य दिल्ली-बदायूं रूट पर चलने वाली हैं। बदायूं से मेले तक का किराया 42 रुपये निर्धारित किया गया है। दिल्ली रूट की हर बस एक चक्कर मेले का लगा रही है।
विज्ञापन


ककोड़ा मेले में परिवहन निगम की ओर से बस स्टैंड बनाया गया है, जहां 15 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मेले के लिए 106 रोडवेज बसें लगाई गईं हैं। इनमें 10 बसें नियमित रूप से बदायूं से ककोड़ा मेले तक आएंगी-जाएंगी, जबकि अन्य बसें ऐसी हैं जो दिल्ली-बदायूं रूट पर चलती हैं, लेकिन ये दिल्ली जाने से पहले या लौटने के बाद एक चक्कर मेले का लगाएंगीं।
विज्ञापन

एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि परिवहन निगम ने तय किया है कि 10 बसें दो से दस नवंबर तक नियमित संचालित होंगी। बाकी बसें पहला चक्कर मेले का लगाकर फिर दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, कासगंज, अलीगढ़, बिल्सी, शाहजहांपुर, मेरठ, लखनऊ, कौशांबी आदि रूटों पर जाएंगी। सभी 106 बसें मेले की अवधि में प्रतिदिन एक चक्कर अवश्य लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed