फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   roadways buses are not running

रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टरों को लगा चुनावी चस्का

Fri, 04 Dec 2015 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 04 Dec 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
roadways buses are not running
रोजाना 70 से 80 ड्राइवर कंडक्टर नहीं कर रहे ड्यूटी
विज्ञापन


रोडवेज की करीब 20 बसों का नहीं हो रहा संचालन
 
 जिले की रोडवेज डिपो में परिवहन निगम की 103 और अनुबंधित बसें 24 हैं। इसमें रोजाना करीब 85 से 90 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर कराया जाता है। इन बसों को संचालित करने के लिए 180 संविदा चालक और 42 निगम के चालक हैं, जबकि संविदा परिचालक 216 और निगम के परिचालक 27 हैं। इनमें से संविदा पर कार्यरत अधिकांश कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जो अनुपस्थित चल रहे हैं। हालांकि निगम ने ऐसे कर्मियों के ज्यादा दिन गायब रहने पर उनकी संविदा खत्म करने की चेतावनी दी है। ऐसे में संविदाकर्मियों के कम आने की वजह से केवल 65 से 70 बसों को संचालन हो पा रहा है। इससे न सिर्फ रोडवेज की आय प्रभावित हो रही है, बल्कि रोडवेज का सफर करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संविदाकर्मियों पर विभागीय अधिकारियों का जोर भी नहीं चलता है। एआरएम, वीके शुक्ला संविदा पर काम रहे ड्राइवर और कंडक्टर तीन दिन से लगातार कम आ रहे हैं। इससे 15 से 20 बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। कम आने वाले या न आने वाले संविदाकर्मियों की संविदा भी समाप्त कर दी गई है, जो संविदाकर्मी कम आएंगे, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed