{"_id":"5967ad774f1c1b9e188b46c9","slug":"roadways-bus-driver-and-homeguard-controversy-with-private-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस को लेकर रोडवेज बस चालक और होमगार्ड में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस को लेकर रोडवेज बस चालक और होमगार्ड में विवाद
बदायूं
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
निजी बस को लेकर रोडवेज बस चालक और होमगार्ड में विवाद
- फोटो : निजी बस को लेकर रोडवेज बस चालक और होमगार्ड में विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस स्टैंड पर निजी बसों को लेकर बृहस्पतिवार को फिर हंगामा हो गया। रोडवेज बस ले जा रहे चालक ने सड़क घेरे खड़ी निजी बस हटाने के लिए वहां तैनात होमगार्ड से कहा तो दोनों में नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी पहुंच गए और होमगार्ड पर चालक से अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी दौरान टीएसआई भी पहुंच गए। काफी देर होहल्ला हुआ। बाद में सड़क घेरे खड़ी बस को सीज करके टीएसआई ने मामले को रफादफा किया।विवाद बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 11 बजे बजे हुआ। रोडवेज बस का चालक ओमकार सिंह पटेल बदायूं डिपो से बस निकालकर गेट पर पहुंचा। बस स्टैंड के सामने सड़क घेरे खड़ी एक निजी बस सवारियां उतार रहीं थीं। जगह कम होने की वजह से बस नहीं निकल पाने पर रोडवेज चालक ओमकार सिंह ने चौराहे पर तैनात होमगार्ड से निजी वाहन को हटवाने के लिए कहा जो उसे नागवार गुजरा। आरोप है कि गुस्से में होमगार्ड ने अभद्रता करते हुए चालक ओमकार को खरीखोटी सुना डाली। परिचालक रवि ने होमगार्ड से शांत होने के लिए कहा तो वह उस पर भी भड़क गया। इस बीच सूचना पर रोडवेज यूनियन के अध्यक्ष असद कदीर, एआरएम राजेश कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। हंगामा होने लगा। इसके चलते रोडवेज पर अन्य वाहनों की लाइन लग गई। टीएसआई राममिलन ने रोडवेज वालों को समझाबुझाकर निजी बस को सीज कर मामला रफादफा किया। हंगामे के बीच रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि होमगार्ड ने गलती मान ली इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बता दें कि रोडवेज बस स्टैंड से निजी बसों के संचालन को लेकर एक महीने पहले भी रोडेवज वालों का पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया था।
एसओ के लिखित आश्वासन के बाद भी निजी बसों के संचालन पर रोक नहीं लगी है। जिला प्रशासन को भी लिखा जा चुका है। सुबह निजी वाहन हटवाने के लिए चालक ने होमगार्ड से कहा तो कहासुनी हो गई थी। कोई लिखित शिकायत होमगार्ड के खिलाफ नहीं दी गई है।
-राजेश कुमार, सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक, बदायूं डिपो
विज्ञापन
एसओ के लिखित आश्वासन के बाद भी निजी बसों के संचालन पर रोक नहीं लगी है। जिला प्रशासन को भी लिखा जा चुका है। सुबह निजी वाहन हटवाने के लिए चालक ने होमगार्ड से कहा तो कहासुनी हो गई थी। कोई लिखित शिकायत होमगार्ड के खिलाफ नहीं दी गई है।
विज्ञापन
-राजेश कुमार, सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक, बदायूं डिपो