{"_id":"6a1c9f9207a2dd19940585eb","slug":"road-started-crumbling-before-inauguration-bhakiyu-raised-questions-on-quality-badaun-news-c-123-1-sbly1006-165162-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उद्घाटन से पहले उखड़ने लगी सड़क, भाकियू ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उद्घाटन से पहले उखड़ने लगी सड़क, भाकियू ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल
विज्ञापन
सड़क की गुणवत्ता के संबंध में ठेकेदार से बात करते यूनियन के लोग। संवाद
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे से तहसील क्षेत्र के ग्राम पिण्डोल ईंट-भट्ठा से बड़नौमी तक हाल ही में निर्मित लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क उद्घाटन से पहले ही उखड़ने लगी है। सड़क की गुणवत्ता को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के पदाधिकारियों ने गंभीर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष अरशद खान एवं जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर मानकों के विपरीत सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया। इस दौरान सड़क की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार और भाकियू नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
भाकियू नेताओं का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसके कारण निर्माण के मात्र तीन दिन बाद ही सड़क उखड़ने लगी है। उनका कहना है कि ठेकेदार ने कम बजट का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
युवा जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि इसमें सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि तीन दिन के भीतर सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू (चढूनी) जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
भाकियू के जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से खराब पड़ी हुई थी और ग्रामीणों की मांग पर इसका निर्माण स्वीकृत हुआ था, लेकिन निर्माण कार्य में अनियमितता के चलते आम लोगों को जल्द ही फिर से टूटी सड़क पर चलने की मजबूरी झेलनी पड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से ठेकेदार के भुगतान पर तत्काल रोक लगाने तथा उसे ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। संवाद