{"_id":"aa63c163ada26b153737c4ef4f32070c","slug":"road-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 49 करोड़ से बनेंगी पांच सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 49 करोड़ से बनेंगी पांच सड़क
बदायूं।
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद धर्मेंद्र यादव ने जिले की चार विधानसभाओं में पांच सड़कों के निर्माण को 49 करोड़ 25 लाख 76 हजार रुपये की मंजूरी दिलाई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने के लिए बाकी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा।
जिले की इन स्वीकृत सड़कों की लंबाई 69.92 किमी होगी। पीडब्ल्यूडी ने इन मार्गों के प्रस्ताव बनाकर भेजे थे। जनवरी में भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। मंजूर हुई सड़कों में सबसे अधिक 1279.26 लाख रुपये खर्च कर दातागंज-उसहैत मार्ग 19 किमी बनाया जाएगा। इसी विधानसभा क्षेत्र में सैजनी-हजरतपुर-म्याऊ 17.85 किमी मार्ग के लिए 1001.18 लाख रुपये खर्च होंगे। बिसौली-आंवला एक से 14 किमी मार्ग 1039.32 लाख रुपये में बनेगा। बदायूं-बिजनौर राजमार्ग से अहेलपुर, मुहद्दीनगर, इस्लामनगर, सैफुल्लागंज, गढ़ी बिचौला मार्ग के लिए किमी 7.3 से 17.370 किमी तक 10.07 किमी मार्ग के लिए 757.80 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
इसी प्रकार कछला-हुसैनपुर-सहसवान 10 किमी मार्ग निर्माण पर 808.20 लाख रुपये व्यय होंगे। जिले में 69.92 किमी की पांच सड़कों के लिए 4925.76 लाख रुपये मंजूर हुए हैं और 20 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन एसके आर्य के मुताबिक जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।