{"_id":"6193b697153e1a50302791fa","slug":"road-from-nawada-to-lalpul-will-be-pothole-free-badaun-news-bly466290226","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवादा से लालपुल तक सड़क होगी गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवादा से लालपुल तक सड़क होगी गड्ढामुक्त
विज्ञापन
सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विचार रखते नगर विकास राज्यमंत्री। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में सड़कों के हालात बेहद खराब है। पथिक चौक की खराब सड़क को लेकर जनता काफी समय से मांग कर रही थी। अमर उजाला ने भी मुद्दे को उठाया। मंगलवार को नगर विकास राज्यमंत्री ने शहर में खेड़ा नवादा से लालपुल तक और उझानी में बनने वाले मार्ग का शिलान्यास किया।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने कहा कि खेड़ा नवादा से लालपुल रोड काफी जर्जर है। इस रोड पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसको बनवाने के लिए क्षेत्रीय जनता काफी समय से मांग कर रही थी, लेकिन कोरोना के कारण धनाभाव से स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। अब शासन से स्वीकृति मिलने पर धन आवंटित हो गया है। इसका टेंडर भी हो चुका है, जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
राज्यमंत्री ने कहा कि बदायूं नगर में डूडा के माध्यम से लगभग साढ़े चार करोड़ की 50 से अधिक सड़कें बनवाई गई हैं। कुछ सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं जिनकी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है, अति शीघ्र स्वीकृति मिलने के बाद सड़कें बनाने का काम प्रारंभ होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य, जिला मंत्री अजय मथुरिया, मंडल प्रभारी राहुल रावत, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मनोज मसीह, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, अरुण प्रकाश धोबी, हाजी सलीम, नरेंद्र दुआ, मोनू मनोचा, राजेंद्र मथुरिया आदि मौजूद रहे। संवाद