फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Road construction under the bridge of Sot river has not started even after two months

Budaun News: सोत नदी के पुल के नीचे सड़क निर्माण दो माह बाद भी शुरू नहीं

Sun, 23 Feb 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Road construction under the bridge of Sot river has not started even after two months
बिसौली में नहीं बनी सड़क परेशान हो रहे वाहन चालक। संवाद - फोटो : घटनास्थल पर मौजूद परिजन व ग्रामीण।
बिसौली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की लापरवाही की वजह से रोजाना दस हजार से अधिक वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सोत नदी के पुल के नीचे कच्चे रास्ते से होकर निकल रहे हैं। वहीं विभाग पिछले दो महीने से काम शुरू कराने की बात कह रहा है, लेकिन अब तक महज झाड़ियां ही साफ हुईं हैं। जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हैं, अगर बारिश हो जाए तो रास्ता पूरी तरह से बंद हो सकता है। विभाग की लापरवाही से 50 गांवों की करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने तीन साल पहले ही बिसौली के रानेट चौराहा पर बने सोत नदी के पुल को जर्जर घोषित कर दिया था, लेकिन नए पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराना विभाग भूल गया। दो साल तक वाहन पुल के ऊपर से ही गुजरते रहे। बीते नवंबर में पुल पर से आवागमन रोक दिया गया। कोई पुल पर न जा सके इसके लिए पुल के दोनों ओर दीवार खड़ी करा दी गई। बैरिकेडिंग भी लगा दी गई।
विज्ञापन

पुल को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब तक प्रस्ताव ही पास नहीं हुआ है। पास होने के बाद भी करीब दो साल इसे बनने में लगेंगे। इसके बाद पुल के नीचे ही पक्का मार्ग बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके लिए शासन ने 1.45 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल बंद होने के बाद से लोग 16 किलोमीटर का फेर लगाकर रानेट चौराहे तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में अधिकांश लोग पुल के नीचे से ही निकल रहे हैं। पुल के नीचे रास्ता बनाने के लिए टेंडर भी हो चुका है, लेकिन अब तक यहां सड़क व पुलिया का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। काम शुरू होने के नाम पर महज झाड़ियां ही हटाई गईं हैं। बीते माह विभाग की तरफ से कहा जा रहा था कि मार्च तक काम पूरा हो जाएगा। अभी मार्च आने वाला है, काम ही शुरू नहीं हो सका है।


बड़े वाहनों को रानेट चौराहा पहुंचने के लिए 16 किमी चलना पड़ रहा अतिरिक्त
सोत नदी पर बने पुल से रोजाना करीब आठ से दस हजार वाहन गुजरते थे। इनमें ट्रक, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली व दो पहिया वाहन शामिल हैं। यह रास्ता बिसौली होते हुए कछला की तरफ जाता है। रास्ता बंद होने के कारण बड़े वाहन 16 किमी का फेर लगाकर रानेट चौराहा होकर आगे जा रहे हैं। वहीं बाइक सवार व छोटे वाहन पुल के नीचे कच्चे रास्ते से ही होकर आ-जा रहे हैं। सड़क बन जाने से बड़े वाहन भी इस रास्ते से आ जा सकेंगे।








फिलहाल पूरे मार्ग की झांड़ियां साफ करा दी गईं है। रास्ता समतल कराए जाने का काम जारी है। एक दो-दिन में कच्चे रास्ते पर कहीं-कहीं मिट्टी डालने का काम भी शुरू करा दिया जाएगा। पूरा रास्ता समतल होते ही सड़क डालने का काम शुरू किया जाएगा। - देवपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

बिसौली में नहीं बनी सड़क परेशान हो रहे वाहन चालक। संवाद

बिसौली में नहीं बनी सड़क परेशान हो रहे वाहन चालक। संवाद- फोटो : घटनास्थल पर मौजूद परिजन व ग्रामीण।

बिसौली में नहीं बनी सड़क परेशान हो रहे वाहन चालक। संवाद

बिसौली में नहीं बनी सड़क परेशान हो रहे वाहन चालक। संवाद- फोटो : घटनास्थल पर मौजूद परिजन व ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed