फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Road accident in Badaun DCM and tractor trolley collision

Road Accident in Badaun: डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटी समेत छह की मौत, तीस से अधिक घायल

Tue, 14 Jun 2022 06:30 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Jun 2022 06:30 PM IST
सार

बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि तीस से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Road accident in Badaun DCM and tractor trolley collision
Road accident in Badaun - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-मथुरा हाईवे पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डीसीएम ने कछला से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन पलट गए। हादसे में मां-बेटी समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। उनमें कुछ लोगों को अलग-अलग हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव अहोरामई निवासी भोगराज का परिवार, रिश्तेदार और पड़ोस के तमाम लोग उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कछला से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिवार का एक मेहरबान ट्रैक्टर चला रहा था। राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक पहुंचते ही अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आई डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे जाकर पलट गई। वहीं, डीसीएम भी पलट गई। हादसे के बाद डीसीएम का ड्राइवर मौके से भाग गया। श्रद्धालुओं में चीत्कार मच गई। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए, तो कुछ लोग इधर-उधर जा गिरे। हादसे को देखकर तमाम राहगीर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली और उझानी पुलिस पहुंच गई। सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें भोगराज की मां सुषमा (65) पत्नी लेखराज, बहन अनीता (40) पत्नी वीरपाल निवासी नबाब नगला मूसाझाग, सास मीरा (60) पत्नी ग्रीश निवासी वमनपुरा थाना हजरतपुर समेत ग्राम अहोरामई निवासी संगीता (22) पुत्री महेंद्र, सहदेव (12) पुत्र ब्रह्म सिंह और पूनम (28) पत्नी सुधीर की मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 45 लोग सवार थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को रेफर कर दिया गया है। सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed