{"_id":"6249d6d046e3947c2260f7ec","slug":"road-accident-in-badaun-bus-crushes-mother-and-son-death-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में दर्दनाक हादसा: बस ने बाइक सवारों को कुचला, मां और दो साल के मासूम की मौत से पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में दर्दनाक हादसा: बस ने बाइक सवारों को कुचला, मां और दो साल के मासूम की मौत से पसरा मातम
Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, जरीफनगर (बदायूं)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जरीफनगर (बदायूं)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
सार
बदायूं-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार महिला और उसके दो माह के बेटे को कुचल दिया। महिला अपने पति, बेटे और बेटी के साथ मायके जा रही थी।
विज्ञापन
बाइक सवारों को कुचलने वाली बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं-दिल्ली हाईवे पर रविवार दोपहर रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार मीना (22) और उसके दो माह के बेटे वीरेश की मौत हो गई। मीना अपने पति, बेटे और बेटी के साथ भाई के लगन समारोह में मायके अमरोहा जा रही थी। रास्ते में जरीफनगर थाने से आगे निकलकर पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, हादसे में पति और बेटी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। उस वक्त जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी राजेश कुमार पत्नी मीना, बेटे वीरेश और बेटी वर्षा (2) के साथ बाइक से अपनी ससुराल अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में अल्लीपुर मिलक गांव जा रहे थे। मीना वीरेश को गोद में लेकर बैठी थी। जबकि वर्षा को बाइक पर बीच में बैठा लिया गया था। उस दौरान राजेश कुमार हेलमेट लगाए थे। सोमवार को मीना के भाई का लगन समारोह होना था। इसीलिए पूरा परिवार अमरोहा जा रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनकी बाइक बदायूं-दिल्ली हाईवे पर जरीफनगर थाने से कुछ दूर पहुंची थी कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई नोएडा डिपो की रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। उनकी बाइक भी गिर गई लेकिन राजेश अपनी बेटी को लेकर दूसरी ओर कूदने में सफल रहे। जब तक वह संभल पाते, उससे पहले बस ने मां-बेटे को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर बस को वहां से दौड़ा ले गया। यह देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ पुलिस कर्मियों ने आगे जाकर बस को रोक लिया। उसे कब्जे में ले लिया गया। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि राजेश कुमार ने बस नंबर के आधार पर तहरीर दी है। पुलिस ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन