{"_id":"68bdd21d3d6df0b44e0b7634","slug":"riyaz-club-won-the-match-by-six-wickets-and-captured-the-shield-badaun-news-c-123-1-sbly1006-146532-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रियाज क्लब ने छह विकेट से मैच जीतकर शील्ड पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रियाज क्लब ने छह विकेट से मैच जीतकर शील्ड पर किया कब्जा
विज्ञापन
बिल्सी में विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
बिल्सी। बदायूं बस स्टैंड के निकट मैदान पर चल रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को पावर हिटर क्लब और रियाज क्लब के मध्य हुआ। इसमें रियाज क्लब ने पावर हिटर को छह विकेट से हराकर शील्ड पर अपना कब्जा कर लिया।
मैदान पर सबसे पहले दोनों टीमों के बीच टॉस किया गया। इसमें रियाज क्लब के कप्तान अनीश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का करने का निर्णय लिया। पावर हिटर ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 114 रन का स्कोर बनाया। इसमें नदीम ने पांच, फसाद ने 40, सिद्धार्थ गुप्ता ने 30, जोनी ने तीन, सौरभ ने एक, योगेश लाला ने सात, विशाल ठाकुर ने दो और रंजीत ने पांच रन बनाए।
वहीं रियाज क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरुण नाथ, सिबली ने दो-दो, जयदेव और अरुण ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 115 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी रियाज की टीम ने धुंआधार पारी खेलते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। इसमें मनी ने 18, सुरेंद्र सिंह ने चार, सिबली ने चार छक्का की मदद से 34, मुनीर ने 21, अर्जुन ने 29 और सोमवीर ने एक रन बनाया।
विज्ञापन
वहीं पावर हिटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिद्धार्थ गुप्ता ने दो, जोनी और ओमी ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार रियाज क्लब को छह विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सिबली को मैन ऑफ द मैच दिया गया। बाद में विधायक हरीश शाक्य ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर समाजसेवी दीपक चौहान, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, लोकेश बाबू, सुधीर सोमानी, राकेश माहेश्वरी, रिजवान मलिक, वसीम कुरेशी, विशाल ठाकुर, इकरार अहमद, मिंटू सागर, समीर कादरी, राजू शर्मा, पवित्र उपाध्याय, मोहित फौजी, मयंक जैन, आरिश अल्वी, शाहनवाज सैफी आदि मौजूद रहे।