फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ritu Gupta received the Best Student Award

रितु गुप्ता को मिला सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट का पुरस्कार

Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ritu Gupta received the Best Student Award
पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हरविलास गोयल इंटर कॉलेज में रिजल्ट कार्ड वितरित
संतोष कुमारी सरस्वती विद्या मंदिर में कनिष्का टॉपर
अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर में सक्षम सक्सेना अव्वल

 बुधवार को यहां स्कूलों में रिजल्ट कार्ड वितरण के साथ मेधावियों को पुरस्कृत करने की धूम रही। अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर में सक्षम सक्सेना तो संतोष कुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में कनिष्का ने टॉप किया। हरविलास गोयल इंटर कॉलेज में रितु गुप्ता ने सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट का पुरस्कार पाया।
हरविलास गोयल इंटर कॉलेज में परीक्षा फल प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने घोषित किया। श्री शर्मा के मुताबिक-तुषार गोस्वामी, अनन्त श्रीवास्तव, रितु गुप्ता, कौशल कुमार, अभिषेक यादव, श्याम सिंह, राखी शर्मा, शिखा शर्मा, मैकेश माथुर और मीना शाक्य ने पहला स्थान पाया। कृष्णा गुप्ता, सचिन साहू, इरफान अली, राजन मिश्रा, विवेक कुमार, हरेंद्र यादव, मुकेश शाक्य और शेखर उपाध्याय द्वितीय, नेहा श्रीवास्तव, श्रेष्ठ मिश्रा, रजत प्रताप सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, प्रियांशु यादव, सतीष कुमार, अभिषेक सिंह, शाह आलम और दीक्षा वर्मा को तृतीय स्थान मिला। 
विज्ञापन

कॉलेज में श्रेष्ठ गतिविधियों और नियमित कक्षा में शामिल होने पर छात्रा रितु गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट चुना गया। उसे प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। अध्यापन कार्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षक और शिक्षिकाओं में सुरेंद्र मोहन शर्मा, सीपी सिंह, संतोष कुमारी, सत्येंद्र सिंह, राजेश मिश्रा, जितेंद्र सिंह, काजल माहेश़्वरी, दिनेश चंद्र सैनी, संजीव कुमार पांडेय, अशोक कुमार गुप्ता और केशव भारद्वाज को भी पुरस्कार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा स्तर पर आयुष सक्सेना, अर्पिता साहू, नेहा वार्ष्णेय, नेहा, कनिष्का वार्ष्णेय ने पहला स्थान पाया। कनिष्का विद्यालय में टॉपर रही। मेधावियों को प्रबंधक रतन जिंदल, डॉ. बीएन शर्मा, राजन मेंदीरत्ता और सुभाषचंद्र मिनोचा ने पुरस्कृत किया। अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा स्तर पर अनामिका यादव, सक्षम सक्सेना, रंजीत कुमार और अनुश्री सागर अव्वल रही। सक्षम को टॉपर घोषित किया गया। परीक्षा फल वितरण समारोह में रविशंकर ‘रवि’, महेंद्र कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, राकेश अग्रवाल, कमलेश वार्ष्णेय समेत प्रधानाचार्य और आचार्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed