{"_id":"07251f2466aaad294c49360277f5e5d3","slug":"retired-military-shot-critical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी को गोली मारी, गंभीर
बिसौली (बदायूं)
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने रिटायर्ड फौजी कालीचरन के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने कालीचरन को गोली मारकर घायल कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। मारपीट में रिटायर्ड फौजी के दो नाती भी घायल हो गए।
मौजमपुर निवासी रिटायर्ड फौजी के परिवारी चोखे लाल का गांव के ही धर्मपाल पक्ष से नलकूप को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में धर्मपाल पक्ष के लोगों ने सोमवार सुबह कालीचरन के घर पर धावा बोल दिया। फायरिंग में 12 बोर के छर्रे कालीचरन के चेहरे पर लगे। वह गंभीर घायल हो गए। हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट भी की। इस दौरान महिलाएं घर से भाग गईं। मारपीट में कालीचरन के नाती प्रेमपाल और किशनपाल भी घायल हो गए।
खबर मिलने पर प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। हमलावर भाग चुके थे। कालीचरन को बिसौली सीएचसी लाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कालीचरन की तहरीर पर पुलिस ने मुस्तरफ, पुत्तन, धर्मपाल, महेंद्र, पप्पू, राकेश और दुर्गपाल के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी घरों से फरार हैं।