{"_id":"6a271aaa0add435cf1077d46","slug":"res-to-undertake-road-and-drain-construction-at-a-cost-of-44-lakh-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165774-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आरईएस कराएगा 44 लाख से सड़क और नाली निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आरईएस कराएगा 44 लाख से सड़क और नाली निर्माण
विज्ञापन
बदायूं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) की ओर से आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क व नाली निर्माण कार्य कराएगा। विभाग की ओर से निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) शहर के मोहल्ला नेकपुर में डीएम रोड से जगदीश के घर तक सवा आठ लाख रु़पये से सीसी रोड का निर्माण कराएगा। इसके अलावा मोहल्ला पटियाली सराय कूचीनीम में मुख्य रोड से अमित के मकान तक सीसी रोड और नाली निर्माण कराया जाएगा। इससे शहर के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। बरसात के दौरान जलभराव और खराब रास्तों की समस्या को देखते हुए निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।
इसके अलावा कादरचौक विकासखंड के गांव पसेई में 32.61 लाख रुपये इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण की स्वीकृति भी मिल गई है। लंबे समय से ग्रामीण इन कार्यों की मांग कर रहे थे। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। विभाग का दावा है कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा मिल सके।