फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Republic Day today, the police parade ground will

गणतंत्र दिवस आज, पुलिस ग्राउंड में होगी परेड

Tue, 26 Jan 2016 12:11 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 26 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Republic Day today, the police parade ground will
मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर एक ओर शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ कई कार्यक्रम होंगे, वहीं भारत माता शोभा यात्रा के साथ रैलियां भी निकाली जाएंगी। मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ओमकार सिंह यादव 9.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे। परेड 9.00 बजे होगी। 10.15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उधर, जिला बार एसोसिएशन के परिसर में सुबह 9.00 बजे ध्वजारोहण होगा। बदायूं क्लब में मुख्य अतिथि डीएम शंभूनाथ होंगे। 11.45 बजे वह ध्वजारोहण करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी सौमित्र यादव और विशिष्ट अतिथि सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया रहेंगे।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुई काव्यगोष्ठी
बदायूं। स्वरांजलि कला कुंज की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रदीप विशाल रायजादा ने की। वरिष्ठ साहित्यकार विनोद सक्सेना बिन्नी ने अपनी प्रस्तुति से सभी को आनंदित कर दिया। अमन मयंक शर्मा, गौरव पाठक, सूरज, अनुकूल सक्सेना, मटरूलाल, दिनेश चंद्र, अलीशा सक्सेना, आर्येंद्र प्रकाश, डा. विष्णु प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
बदायूं क्लब में हुई पोस्टर प्रतियोगिता
बदायूं। गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व बदायूं क्लब में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय आपदा प्रबंधन रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में जीजीआईसी की अंचला शर्मा प्रथम, ब्लूमिंगडेल के आकाश द्वितीय और पार्वती आर्य कन्या की जैना असलम तृतीय स्थान पर रहीं। क्लब के सचिव डा. अक्षत अशेष ने बताया कि विजेताओं को गणतंत्र दिवस पर डीएम द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed