फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   republic day

गणतंत्र दिवस आज, परेड को तैयार पुलिस मैदान

Sun, 25 Jan 2015 11:57 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 25 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
 republic day
गणतंत्र दिवस के लिए जिलेभर में तैयारियां मुकम्मिल की गईं। पुलिस परेड
विज्ञापन
ग्राउंड में परेड कार्यक्रम के अलावा शहीद स्थल, बदायूं क्लब, नगर पालिका परिषद गांधी ग्राउंड, कलेक्ट्रेट, विकास भवन आदि सरकारी भवनों पर कार्यक्रमों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

पुलिस परेड ग्राउंड में विशेष कार्यक्रम 9.30 बजे शुरू होगा। इसके लिए पूरा मैदान सजाया गया है। भारतीय एकता परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी ने बताया कि गणतंत्र दिवस केअवसर पर शहीद पार्क में वृक्षारोपण, सफाई अभियान चलाया जाएगा। किया जाएगा।

इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को अपराह्न 12 बजे कुंवर रुकुम सिंह वैदिक नगला इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें कक्षा छह से आठ एवं कक्षा नौ से कक्षा 12 के विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘महिला सशक्तिकरण’ है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे।

डीएम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अन्य तमाम कार्यक्रम होंगे। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कवि सम्मेलन और खेलकूद की प्रतियोगिताएं भी शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed