फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report will be filed against obstructors of ODF

ओडीएफ में बाधक बनने वालों पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Sat, 02 Sep 2017 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 02 Sep 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
Report will be filed against obstructors of ODF
नमामि गंगे योजना के तहत गंगा किनारे के गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। भैंसोरा ग्राम पंचायत के जिन लाभार्थियों का चयन कर उनके खाते में पहली किश्त के छह-छह हजार रुपये अवमुक्त किए गए, उनमें से 13 लाभार्थियों ने अब तक शौचालय का निर्माण ही शुरू नहीं कराया है। प्रधान की शिकायत पर बीडीओ सच्चिदानंद ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला करार देते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की संस्तुति कर दी है।      
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की भैंसोरा ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त कराने को करीब तीन दर्जन ग्रामीणों का लाभार्थियों के रूप में चयन किया गया था। शौचालय निर्माण को प्रत्येक लाभार्थी के खाते में पहली किश्त के रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए। प्रधान रामबेटी ने बताया कि ज्यादातर चयनित ग्रामीणों ने शौचालय का निर्माण शुरू कराके दूसरी किश्त भी प्राप्त कर ली है। गांव में 13 ऐसे लाभार्थी हैं जिन्होंने खाते से रकम तो निकाल ली लेकिन शौचालयों का निर्माण शुरू नहीं कराया। दो दिन पहले प्रधान ने इसकी शिकायत बीडीओ सच्चिदानंद से की। उन्होंने शौचालय निर्माण शुरू नहीं करने वाले हरीसिंह, रामऔतार, कृपाल, ओमवीर, राजेश, सत्यपाल, देवश्री, पूजा, रीना, ओमेंद्र, तुल्लन, फूलन और गीता के नाम की सूची भी सौंप दी। बीडीओ ने सूची पर रिपोर्ट दर्ज कराने की संस्तुति कर कोतवाली पुलिस को भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed