{"_id":"66db48c2c3efcd43e30b939d","slug":"report-on-school-manager-for-assaulting-woman-badaun-news-c-123-1-sbly1035-125353-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला से हाथापाई के आरोप में स्कूल प्रबंधक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला से हाथापाई के आरोप में स्कूल प्रबंधक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
उझानी। सहसवान की एक महिला ने संजरपुर स्थित निजी स्कूल में पहुंचने पर हाथापाई और धक्के मारकर बाहर निकाल देने का आरोप लगाते हुए प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सहसवान में अकराबाद मोहल्ला निवासी रेखा साहू की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके बच्चे संजरपुर स्थित एस्सल वर्ल्ड स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को लाने-पहुंचाने के लिए गाड़ी बंद कर दी तो वह तीन सितंबर को स्कूल पहुंचीं। आरोप है कि प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने दूरी अधिक बताकर गाड़ी भेजने से इन्कार कर दिया। इसके बाद गाली-गलौज और हाथापाई कर उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। रेखा की शिकायत पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसे लेकर प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने बताया कि जिस दिन की घटना बताई गई है, वह उस दिन शहर के बाहर थे। गाड़ी स्कूल की ओर से नहीं, बल्कि अभिभावकों ने खुद लगाई थी। नामजदगी एक षडयंत्र के तहत कराई गई है। इसमें स्कूल से निकाला गया एक शिक्षक भी शामिल है। संवाद