फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on eight including Kakrala Municipality Chairman for threatening voters

Budaun News: वोटरों को धमकाने के आरोप में ककराला पालिका के चेयरमैन समेत आठ पर रिपोर्ट

Tue, 07 May 2024 05:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Report on eight including Kakrala Municipality Chairman for threatening voters
अलापुर। ककराला कस्बे की दो महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष समेत आठ लोगों पर घर में घुसकर धमकाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर 17 निवासी यूसुफ जहां पत्नी रहीसुल का कहना है कि पांच मई की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर में काम कर रहीं थीं। उसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष इंतखाब खां, जमीर, असहाब खां, फीरोज मेंबर, फीरोज खां और जाहिद उर्फ टमाटर उनके घर में घुस आए। उसके साथ गालीगलौज की। उससे कहा कि अगर उसने साइकिल को वोट नहीं दिया तो वह उसे जान से मार देंगे। महिला ने बताया कि वह भाजपा की समर्थक है। आरोपियों से उसे खतरा है। थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर धमकी, गालीगलौज करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली।
इसके अलावा कस्बा निवासी नूर अफ्शां पत्नी गय्यूर खां का कहना है कि वह पांच मई को अपने घर में थीं। तभी नगर पालिका अध्यक्ष इंतखाब खां और असहाब खां दो अज्ञात लोगों को लेकर उनके घर में घुस आए। उससे जबरन साइकिल को वोट देने को कहा। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नूर अफ्शां की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सपा समर्थक के खिलाफ एक और एफआईआर
कुंवरगांव। थाना पुलिस ने अर्सिस बर्खिन निवासी सपा समर्थक आर्येंद्र यादव के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की है। गांव के बूथ अध्यक्ष दुर्गपाल का कहना है कि सपा समर्थक आर्येंद्र यादव यह कहता घूम रहा है कि वह किसी को भाजपा को वोट नहीं देने देगा। इससे पहले भी पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अब पुलिस ने उस पर एक और रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



मैंने किसी से भी पार्टी को वोट देने या न देने को नहीं कहा है। मेरे ऊपर जो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। वह सब राजनीतिक दबाव के चलते लिखें गए हैं। जिन महिलाओं ने आरोप लगाए हैं। वह उन्हें जानते तक नहीं और न ही वह उनके घर गए थे।- इंतखाब सकलैनी, चैयरमेन, ककराला

मतदान के प्रति जागरुक करते वीएचपी के पदाधिकारी।स्रोत-संगठन

मतदान के प्रति जागरुक करते वीएचपी के पदाधिकारी।स्रोत-संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed