{"_id":"673f65077238ab9f23066a00","slug":"report-on-bjp-leader-who-forced-saraf-to-commit-suicide-badaun-news-c-123-1-sbly1006-129719-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सराफ को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले भाजपा नेता पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सराफ को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले भाजपा नेता पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार निवासी सराफा व्यवसायी अमित वार्ष्णेय की मौत के मामले में मृतक की मां ने नगर के एक भाजपा नेता पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मुख्य बाजार मोहल्ला संख्या छह निवासी सराफा व्यवसायी अमित वार्ष्णेय ने 13 नवंबर को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। अमित पूर्व मंत्री महेश गुप्ता के रिश्तेदार थे। पूर्व मंत्री भी घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे। बुधवार की शाम सराफ की मां रामकली ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनका पुत्र अमित फाइनेंस का काम भी काम करता था।
उन्होंने बताया कि अमित से नगर के मोहल्ला संख्या चार निवासी भाजपा नेता दीपक गुप्ता ने काफी रुपये उधार ले रखे थे। अमित, दीपक से अपने रुपये वापस मांग रहा था। दीपक गुप्ता, अमित को लगातार प्रताडि़त कर रहा था। इससे अमित डिप्रेशन में आ गया और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कोतवाल आरएस पुंडीर ने बताया कि उक्त प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।