फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on 14 brokers of ARTO office, sent to jail

एआरटीओ कार्यालय के 14 दलालों पर एफआईआर, जेल भेजा

Thu, 29 Sep 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:42 AM IST
सार

एआरटीओ कार्यालय के बाहर मंगलवार को छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़े गए 14 दलालों के खिलाफ देर रात धोखाधाड़ी और फर्जी साक्ष्य बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर छापा मारकर 14 दलाल पकड़े थे।देर रात तलाशी के दौरान कार से और भी सामान बरामद हुआ।

विज्ञापन
Report on 14 brokers of ARTO office, sent to jail
एआरटीओ कार्यालय के बाहर सुनसान सड़क व सामने दुकानें। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। एआरटीओ कार्यालय के बाहर मंगलवार को छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़े गए 14 दलालों के खिलाफ देर रात धोखाधाड़ी और फर्जी साक्ष्य बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई। बुधवार शाम उन्हें जेल भेज दिया गया। पांच कार, सात प्रिंटर, पांच लैपटॉप, पांच बैग, तीन की-बोर्ड, तीन माउस और एक कार की हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर छापा मारकर 14 दलाल पकड़े थे। पूछताछ में दलालों ने अपने नाम उझानी के मोहल्ला गंजशहीदा निवासी रामेंद्र गुप्ता, शहर के मोहल्ला अल्फाखां सराय निवासी कुर्रम, मधुवन कॉलोनी निवासी यशवंत पाठक व उसका पिता अवनीश पाठक, उसहैत के ईश्वरी नगला निवासी नीरज कुमार, बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवादा शेखान निवासी पप्पू, लालपुल ऊपरपारा निवासी रवि, बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ निवासी राजवीर सिंह व राजपाल सिंह, बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बिछुरैया सिरसा निवासी मोहित कुमार सिंह, बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव सहासा निवासी आजाद राठौर, बरेली में गोकुल नगर नकटिया कॉलोनी निवासी विशाल शर्मा, ऊपरपारा नई बस्ती निवासी सिराज अहमद और सिविल लाइंस के आदर्श नगर निवासी राकेश कुमार बताए।
विज्ञापन

सभी दलालों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजात तैयार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई। देर रात तलाशी के दौरान कार से और भी सामान बरामद हुआ।
ट्रांसफर होकर आए अधिकारियों ने लगाए थे बरेली के दलाल
कपड़े गए दलालों में चार बरेली हैं। बताया जा रहा है कि ये दलाल अपने आप नहीं आए थे। उन्हें काफी समय पहले बरेली से ट्रांसफर होकर आने वाले अधिकारियों ने लगाया था। शुरुआत में ये दलाल अधिकारियों के साथ आया करते थे। जब उन अधिकारियों का ट्रांसफर हो गया तो ये यहीं के बनकर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी एआरटीओ कार्यालय पहुंचे अधिकारी
सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह और सीओ सिटी आलोक मिश्रा दूसरे दिन बुधवार को भी एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के बाहर का जायजा लिया, लेकिन कार्यालय के बाहर एक-दो लोग ही खड़े पाए गए। इससे अधिकारी बाहर से ही लौट गए।

मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय के बाहर से पकड़े गए 14 दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनके पास से काफी सामान बरामद हुआ है। बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया है। -आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed