फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report of assault on four people including husband and father-in-law, also accused of firing

Budaun News: पति-ससुर समेत चार पर मारपीट की रिपोर्ट, फायरिंग का भी आरोप

Sun, 26 Oct 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Report of assault on four people including husband and father-in-law, also accused of firing
बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच निवासी एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने पति और ससुर समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने आरोपियों पर बंदूक से हवाई फायर करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या पांच निवासी काजल पत्नी अंशू ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि है कि वह अपने घर से भैया दूज पर अपने मायके ग्राम व्यौली थाना वजीरगंज को गई थी। वहां शुक्रवार करीब साढ़े छह बजे शाम मेरी मां आशा रानी, भाई सचिन व मोहित निवासी ग्राम ब्यौली उन्हें ससुराल बिल्सी छोड़ने के लिए आए थे।
विज्ञापन

वहां मौजूद मेरा पति अंशू, ससुर झम्मन सिंह व दो अज्ञात लोग गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे। गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों ने उनके मारपीट की। इसमें हर्षित तोमर पुत्र मनोज तोमर निवासी मोहल्ला संख्या पांच बिल्सी घायल हो गया। इस दौरान झम्मन सिंह ने अपनी बंदूक से एक हवाई फायर भी किया व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित काजल की ओर से दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ उक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed