फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report filed on five including mother-son who cheated people

Budaun News: लोगों को ठगने वाले मां-बेटे समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Report filed on five including mother-son who cheated people
महिलाओं समेत कई लोगों को ठगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने लोगों को ठगने वाले मां-बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी मां-बेटे ओवरब्रिज के नीचे रहते हैं। उन्होंने खेड़ा बुजुर्ग निवासी शिवांग सिंह को करीब छह लाख का चूना लगाया तो आठ-दस महिलाओं से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शहर के खेड़ा बुजुर्ग निवासी शिवांग सिंह का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले विक्रम सिंह उर्फ विक्कू सोने-चांदी के आभूषण बेचने और गिरवी रखने का काम करता था। उसका घर पर काफी आना जाना था। पिछले साल विक्रम अपनी मां मालती वर्मा के साथ उसके घर पर आया और 4.20 लाख रुपये व्यापार बढ़ाने के नाम पर उधार ले गया।
विज्ञापन

उनसे कह गया कि वह एक साल में सारा रुपया लौटा देगा। कुछ समय बाद आया और उन्हें 70 हजार रुपये दे गया। बाकी रुपये जल्दी लौटाने वादा किया। इस मई माह में वह उनसे 2.70 लाख रुपये फिर उधार ले गया। फिर वह रुपये लौटाने के नाम पर आज कल करता रहा। उस पर 6.20 लाख रुपये का कर्जा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जुलाई को उससे रुपये मांगे तो उसने राजेंद्र यादव उर्फ राजू, उसके भाई रघुवीर यादव और शाहजहांपुर के शिव मोहन वर्मा को बुला लिया। फिर उसने अपनी मां मालती वर्मा के साथ उससे गालीगलौज की।
शिवांग ने बताया कि आरोपियों ने केवल उससे ही नहीं किशोरी देवी पत्नी सूरजपाल से नौकरी लगवाने के नाम पर 1.20 लाख, नीलम पत्नी हरी से 80 हजार, सीमा पत्नी राजेंद्र से पांच लाख, निशा अग्रवाल पत्नी चंदन अग्रवाल से 2.50 लाख, प्रियंका पत्नी शक्ति सिंह से 1.50 लाख, शिवम पुत्र ओमकार सिंह से 2.50 लाख, अनीता पत्नी मुकेश से एक लाख, वसीम तुर्क से दो लाख रुपये ठग लिए।

यह सभी लोग काफी समय से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने एसएसपी से लेकर थाना पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed