Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report filed in case of assault on devotees, three arrested

Budaun News: श्रद्धालुओं से मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Report filed in case of assault on devotees, three arrested
उझानी (बदायूं)। गंगा में नहाते समय किशोरी का फोटो खींचने का विरोध किए जाने पर फिरोजाबाद निवासी श्रद्धालुओं से मारपीट और छिनैती के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार प्रात: करीब 10 बजे गंगा के कछला घाट पर हुई थी। जिला फिरोजाबाद में गोविंदनगर के नगला भाऊ निवासी श्रद्धालुओं की फोटो खींचने का विरोध करने पर गंगा किनारे पंखियानगला निवासी युवकों ने पिटाई कर दी थी। पिटाई से आठ श्रद्धालुओं के अलावा पंखियानगला निवासी चश्मदीद गोलू भी घायल हो गया था। श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा और भंडारे के समापन के बाद कलश विसर्जन के लिए गंगाघाट पर आए थे।
विज्ञापन

पिटाई में घायल जयदयाल की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया था कि गंगा स्नान के दौरान एक युवक ने उनके परिवार की किशोरी का फोटो खींचना शुरू किए तो विरोध किया गया। इसपर उसने और उसके साथियों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान अज्ञात हमलावर जयपाल की सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट और उनकी बेटी महक का मोबाइल फोन छीन ले गए। घटना की विवेचना कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार को सौंपी गई।
इधर, इस मामले में शनिवार दोपहर पंखियानगला निवासी गौरव कश्यप, जुनैद और अजीम को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरव फोटोग्राफर बताया गया है। तीनों आरोपियों से अन्य हमलावरों के नाम और पते के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फोटो के रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।

--
बचाव के लिए चीख रही थी किशोरी, वीडियो वायरल
कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की पिटाई का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान गाली-गलौज सुनाई दे रहा है तो एक किशोरी जल्दी पुलिस को फोन कर दो.. कहकर बचाव के लिए चीख रही है। अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed