{"_id":"6858570e3aedc33f2a03d22b","slug":"report-filed-against-wife-and-seven-others-for-plotting-to-murder-husband-and-mother-in-law-badaun-news-c-123-1-akb1003-141663-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पति और सास की हत्या की साजिश में पत्नी समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पति और सास की हत्या की साजिश में पत्नी समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। शहर निवासी एक पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर लगाकर उसके समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के उसके साथियों के साथ अवैध संबंध हैं। वह कॉल पर उनके साथ अश्लील बातें करती है। वह साथियों के साथ उसकी व मां की हत्या की साजिश रच रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह आढ़ती है। इस वजह से उसे सुबह मंडी समिति जाना पड़ता है। व्यापार से प्राप्त आमदनी को वह घर पर रखता है। चार जून को उसे जानकारी हुई कि घर पर रखे रुपये व मां और बहन के जेवर गायब हैं। इस पर उसने अपनी पत्नी से जानकारी की।
उसने हिचकिचाते हुए जानकारी होने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसकी पत्नी का चरित्र गलत है। उसने पूर्व भी में पत्नी को एक अनजान युवक के साथ देखा था। उसके गलती स्वीकार करने पर उसे माफ कर दिया था। शक के आधार पर उसने पत्नी के मोबाइल का रिकॉर्डर एप चालू कर दिया था, जिससे उसे पत्नी की करीब 100 रिकॉडिंग मिली हैं। इन रिकॉडिंग से जानकारी हुई कि उसकी पत्नी अपने साथियों को घर के पीछे बुलाकर रुपये व जेवर देती है।
विज्ञापन
इसके अलावा पत्नी उन साथियों से अश्लील बातें भी करती है। आरोप है कि उसकी पत्नी से उसके साथी रजनीश, रोबिन, शिवम, संजीव कुमार, बब्लू व स्टीफन उर्फ शिवा ने गुट बनाकर चार लाख रुपये व एक तोला सोने के जेवर ले लिए हैं। जब उसे पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी हुई तब उसने उसका विरोध किया। इस पर उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने साथियों के साथ रहकर उसे जान से मारने की साजिश रच रही है। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि चुपचाप अपनी मां के साथ सब कुछ छोड़कर चले जाओ, वरना दोनों की हत्या कर दी जाएगी। इससे वह भयभीत है। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने पीड़ित की पत्नी समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।