{"_id":"c93a1422b6b90f3f8446532ef48f5f92","slug":"report-filed-against-the-murderer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले को गोली मारने वाले जीजा के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साले को गोली मारने वाले जीजा के खिलाफ रिपोर्ट
बिसौली।
Updated Tue, 02 Feb 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी सोनू पुत्र महावीर को उसके सगे बहनोई रन सिंह ने सोमवार को गोली मार दी थी। इससे सोनू घायल हो गया था। सोनू को घायलावस्था में नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दूसरे दिन मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव ने बताया कि आरोजी जीजा शीघ्र ही सलाखों के पीछे होगा।
इधर, महत्वपूर्ण बात यह है कि रन सिंह नहीं चाहता है कि सोनू की शादी हो, लेकिन परिजन शादी का प्रयास कर रहे थे। रविवार को शादी वाले आये थे, जहां से शादी लगभग पक्की होने वाली है। ऐसे में चालीस बीघा जमीन हाथ से जाते देख रन सिंह ने सोनू की हत्या का प्रयास किया। गांव वाले इस कांड पर हैरानी जता रहे हैं।