{"_id":"63596b452f9409442f7425b1","slug":"report-filed-against-18-people-in-stone-pelting-in-kabulpura-locality-badaun-news-bly5019042111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूलपुरा मोहल्ले में हुए पथराव में 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबूलपुरा मोहल्ले में हुए पथराव में 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मंगलवार की रात पटाखा छोड़ने को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने 10 लोगों का किया चालान
बदायूं। शहर के कबूलपुरा मोहल्ले में हुए पथराव के मामले में मंगलवार की रात पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बुधवार की सुबह तक दोनों पक्षों के 10 लोग पकड़े भी जा चुके थे। सभी का पुलिस ने चालान कर दिया है।
मंगलवार की रात कबूलपुरा मोहल्ले में पटाखा छोड़ने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया था, जिसमें 19 लोग घायल हुए थे। इसमें पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। एक पक्ष के रिंकू पाल ने राजकुमार प्रजापति, भगवानदास, लटूरी, महेश, बाबूराम, किशनलाल, प्रेमपाल और वीरेंद्र के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व बलवा करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष के मुकेश कुमार ने रामपाल, छत्रपाल, वेदराम, रिंकू, संजय, मोहित, सुमित, चंद्रपाल, मोनू और राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों को अभियान चलाकर धड़पकड़ की। देर रात पुलिस ने कई बार कबूलपुरा मोहल्ले में दबिश दी। सुबह तक पुलिस ने एक पक्ष के भगवान दास, बाबूराम, लटूरी, किशनलाल, प्रेमपाल, वीरेंद्र और दूसरे पक्ष के छत्रपाल, रिंकू, मोहित और मोनू को गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि इसमें मामला दर्ज कर लिया गया है। 10 लोगों का चालान किया है। अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।