फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Reminder sent to Public Works Department for evaluation of school buildings

Budaun News: स्कूलों भवनों के मूल्यांकन के लिए लोक निर्माण विभाग को भेजा रिमाइंडर

Thu, 07 Aug 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Reminder sent to Public Works Department for evaluation of school buildings
बदायूं। जिले के 17 परिषदीय स्कूलों के भवन जर्जर हैं। उन्हें गिराने की प्रक्रिया लंबित है। बीएसए ने लोक निर्माण विभाग को इन भवनों का तकनीकी मूल्यांकन भेजने के लिए पहले दो बार रिमाइंडर भेजे, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का निर्देश है कि जिन विद्यालय भवनों की हालत खराब है, उन्हें गिराकर नया निर्माण कराया जाए। इसके तहत जिले में 17 स्कूल चिन्हित किए गए हैं। यह भवन खंडहर हो चुके हैं। बीएसए का कहना है कि वह अपनी तरफ से पूरी कार्रवाई कर चुके हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई नहीं की। दो बार लिखित रिमाइंडर भेजने के बावजूद कोई टीम निरीक्षण के लिए नहीं पहुंची। अगर जल्द मूल्यांकन नहीं हुआ तो बारिश के मौसम में हादसे हो सकता है।
विज्ञापन

-----------
यह स्कूल जर्जर
अंबियापुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खेड़ा पूर्वी, बढ़नोमी, बैरमई बुजुर्ग, राम्पुर टांडा, बिसौली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अजनवार, भटपुरा, ढिलवरी, बसई, दहगवां ब्लाक के जतकी, मोहम्मदपुर कूढ़ई, जगत ब्लाक के चंदननगर खरैर, डुमैरा, म्याऊ ब्लाक के दुबरई, कैमरी, गढि़या शाहपुर, टकसेना, सहसवान ब्लाक का प्राथमिक विद्यालय तरैंचा का भवन जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
- दो बार लोक निर्माण विभाग को रिमाइंडर भेजा जा चुका है। एक बार फरवरी और जून माह में भेजा गया है। आज तक किसी भी टीम ने कोई संपर्क नहीं किया है। - वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed