फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Remembering Bapu on Martyr's Day

शहीद दिवस पर बापू को याद किया

Mon, 31 Jan 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Remembering Bapu on Martyr's Day
कलक्ट्रेट में स्थित शहीद स्थल में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। शहीद दिवस पर एडीएम के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद पार्क में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई। वह निष्काम कर्मयोगी और सच्चे अर्थों में युग पुरुष थे। आज के दिन ही गांधी जी की हत्या कर दी गई। यह दिन पूरे भारत के लिए क्षति का दिन था। महात्मा गांधी की याद में आज के दिन को ‘शहीद दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर डीआरओ प्रभुदयाल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवर्धन शर्मा, एएमए जिला पंचायत मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, सर्वोदय मंडल की ओर से गांधी ग्राउंड में सामूहिक उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रामवीर सिह ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित समूह ने रामधुन व सर्व धर्म प्रार्थना का वाचन किया। दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर रामवीर सिंह, स्वतंत्र प्रकाश, जय भारत, धर्मेंद्र चौहान, कुसुम, प्रमोद, जय प्रकाश, तिलक सिंह, आशा, डॉ. अवधेश, सविता, भगवान सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में जिला महासचिव रामरतन पटेल, दिग्विजय सिंह, मोरपाल प्रजापति ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल विचार मंच के पदाधिकारियों ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जितेंद्र कश्यप एडवोकेट, अजय शर्मा, संजीव पाराशरी, विराट दुबे, अमन शर्मा एडवोकेट, रविंद्र जौहरी एडवोकेट, चौधरी विजय पाल सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed