फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Remains of cattle found in a well, police embroiled in border dispute

Budaun News: कुएं में मिले गोवंश के अवशेष, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Tue, 18 Feb 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Remains of cattle found in a well, police embroiled in border dispute
बिनावर के मुराऊ गौटिया में गोवंश के अवशेष देखती पुलिस।स्रोत-पुलिस - फोटो : mathura
बिनावर। थाना क्षेत्र के रहमा व मुराऊ गौंटिया के बीच रविवार देर रात खेत में मौजूद कुएं में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने को लेकर ग्रामीणों व सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया। सूचना पर बिनावर और कुंंवरगांव पुलिस मौके पर पहुंची, तो सीमा विवाद शुरू हो गया।बाद में बिनावर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से अवशेष निकलवाकर जमीन में दफन कराए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रहमा और मुराऊ गौंटिया निवासी बेसन और असलम के खेत में बने एक कुएं में प्रतिबंधित पशुओं के कटे हुए अवशेष पड़े थे। रविवार रात वहां से कुछ ग्रामीण खेत पर जा रहे थे। तभी एक ग्रामीण ने कुएं में टॉर्च मारकर देखी तो वहां खून से सने प्रतिबंधित पशु के सिर व अवशेष पड़े थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सामाजिक संगठन व पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष मोहित चौहान अपने सदस्यों के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद पशु प्रेमी भी पहुंच गए। सूचना पर बिनावर और कुंंवरगांव पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल दोनों थानों की सीमा होने के चलते पुलिस काफी देर तक माथापच्ची करती रही, जिसके बाद बिनावर पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं के अवशेषों को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनावर इंस्पेक्टर अशोक कंबोज ने बताया कि एक कुएं में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed