फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   religious

बदायूं के एक मंदिर में होती है शिवभक्त रावण की भी पूजा

Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
religious
मोहल्ला साहूकारा के मंदिर में स्थित रावण की प्रतिमा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दशहरा पर देश भर में जहां एक ओर रावण का पुतला दहन किया जाता है वहीं शहर के मोहल्ला साहूकारा के एक मंदिर में स्थापित शिवभक्त रावण की प्रतिमा की पूजा भी की जाती है। मंदिर को ‘रावण का मंदिर’ नाम से ही जाना जाता है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला साहूकारा में यह मंदिर सौ साल से भी ज्यादा पुराना है। मंदिर में रावण के अलावा शिव दरबार, भगवान विष्णु, हनुमान जी, माता काली और माता दुर्गा की प्रतिमाओं के अलावा शिवलिंग भी स्थापित है।
विज्ञापन

दशहरा पर हर साल मंदिर में प्रकांड विद्वान और शिवभक्त होने के नाते रावण की पूरे विधिविधान के साथ पूजा होती है। मंदिर की देखभाल रविंद्र शर्मा और उनकी पत्नी रश्मि शर्मा करते हैं। उनका कहना है कि रावण शिव भक्त था। मंदिर रावण का नहीं है बल्कि यहां रावण की प्रतिमा शिवलिंग के पास स्थापित है। दशहरा पर काफी लोग रावण की विद्वता और शिवभक्त होने के कारण पूजा करने आते हैं। मंदिर में रावण के अवगुणों की नहीं बल्कि सद्गुणों की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर के कपाट प्रतिदिन समय से खुलते हैं। अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने लोग रोजाना पहुंचते हैं, लेकिन दशहरा के दिन काफी संख्या में लोग रावण की पूजा करने आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed