{"_id":"68979af9c336514fce0ee3ba","slug":"relief-team-sent-to-five-villages-stranded-in-water-across-ganga-badaun-news-c-123-1-bdn1010-144831-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा पार पानी में फंसे पांच गांवों में भेजी सहायता टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा पार पानी में फंसे पांच गांवों में भेजी सहायता टीम
विज्ञापन
उसहैत। एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने लेखपाल रामप्रताप सिंह को टीम के साथ गंगा पार बदायूं जिले के ग्राम जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला, ठकुरी नगला, दलनगला भेजकर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। असमयारफतपुर, भकरी, बेहटी, अहमदनगर बछौरा आदि गांवों के ग्रामीणों को भी एसडीएम ने बाढ़ के मद्देनजर सतर्कता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नगला शिम्भू, कटरा सआदतगंज, ललोमई तथा घसनगला स्थित विद्यालयों में बाढ़ पीड़ितों को ठहराने की व्यवस्था की गई है।संवाद
उसहैत क्षेत्र में लगाई सात मोटरबोट और दो नावें
उसहैत। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सात मोटरबोट और दो नावों की व्यवस्था की है। देर शाम यहां पानी बढ़ने लगा तो रैपुरा, कदमनगला, सिठौली खाम, कमलैयापुर, बल्ले नगला, भकरी, बेहटी, असमया रफतपुर आदि गांवों में पानी भर गया। इसके अलावा हिम्मत नगर बझेड़ा, पटेनगला, कोन का नगला, चेतराम नगला, ग्योडी नगला, टिकाई खाम, देवकली खाम तथा नौली फतुआबाद खाम में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। संवाद