{"_id":"65de5310074e26c1bd016776","slug":"registration-of-private-hospital-canceled-after-one-and-a-half-month-in-case-of-maternal-death-badaun-news-c-123-1-sbly1018-114272-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रसूता की मौत के मामले में डेढ़ माह बाद निजी अस्पताल का पंजीकरण निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रसूता की मौत के मामले में डेढ़ माह बाद निजी अस्पताल का पंजीकरण निरस्त
विज्ञापन
ओरछी चौराहे पर संचालित सृष्टि नर्सिंग होम की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
प्रसव के दौरान हुई थी महिला की मौत, डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हो चुकी है रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में डेढ़ माह के बाद निजी अस्पताल का पंजीकरण निरस्त किया गया है। कार्रवाई न होने से नाराज मृतका के परिवार वाले मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना देने पहुंच गए। इसके बाद आनन-फानन में पंजीकरण निरस्त की कार्रवाई की गई।
संभल जिले के कस्बा बहजोई के मोहल्ला कालीमंदिर निवासी शिवानी को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार वालों ने दो जनवरी को फैजगंज बेहटा के ओरछी चौराहे स्थिति सृष्टि केयर सेंटर में भर्ती कराया था। शिवानी के भाई रिषभ शर्मा ने बताया कि अस्पताल संचालक डॉ. राजीव गुप्ता ने पहले सामान्य प्रसव का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में खून की कमी बताते हुए 30 हजार रुपये की मांग की। प्रसव के दौरान शिवानी की मौत हो गई थी। मामले में डॉ. राजीव गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी है, लेकिन अस्पताल का संचालन होता रहा। मृतका के परिवार वाले अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को वह धरना देने सीएमओ कार्यालय पहुंच गए। सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम ने टीम को मौके पर भेजा। जांच पड़ताल के बाद अस्पताल को सील करने के साथ पंजीकरण निरस्त कर दिया। सी एमओ डॉ. अब्दुल सलाम का कहना है कि अस्पताल संचालित होता पाया गया जिस पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है। संवाद