फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Registration of foreign students FIR will be

बाहरी छात्रों का रजिस्ट्रेशन  होने पर होगी एफआईआर

Tue, 12 Jul 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक होंगे जिम्मेदार
41 सहायता प्राप्त विद्यालयों  में लागू न्यू पेंशन योजना की दी जानकारी 

 माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी रजिस्ट्रेशन को लेकर डीआईओएस राकेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को जिले भर के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की हुई बैठक में डीआईओएस ने साफ कहा कि किसी विद्यालय में फर्जी (बाहरी) छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया तो प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में हुई बैठक में डीआईओएस ने शुरु से ही आक्रामक तेवर अपनाए। उन्होंने आधार कार्ड, छात्रवृत्ति, पौधरोपण, स्कूलों में बच्चों के हुए रजिस्ट्रेशन की बारी बारी से समीक्षा की। उन्होंने जिले के 41 सहायता प्राप्त विद्यालयों  में लागू न्यू पेंशन योजना के बारे में बताया। कहा कि शिक्षक के वेतन से कटौती शुरु हो जाएगी। लिहाजा, संबंधित प्रधानाचार्य प्रपत्र जल्द भरकर भिजवा दें। राकेश कुमार ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि एक भी बच्चा प्रवेश से वंचित नहीं रहे। जो भी बच्चे अभी तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं उनके अभिभावकों से संपर्क किया जाए। कक्षा आठ में प्रवेश के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसी अन्य औपचारिकता की आवश्यकता नहीं है। छात्र के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर प्रवेश लिया जा सकता है। उन्होंने 11 जुलाई को सीएम की प्राथमिकता वाले प्रोग्राम ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के तहत हुए पौधरोपण की जानकारी ली। किस विद्यालय में कितने पौधे लगे हैं निर्धारित प्रपत्र पर भरकर उनके कार्यालय को भिजवाएं। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार को हर विद्यालय में पांच शिक्षकों की कमेटी बनेगी। जो दी गई जिम्मेदारी के अनुसार कार्य करेंगे। डीआईओएस ने इस बात पर खास जोर दिया कि किसी विद्यालय में बाहरी (छात्रों) का रजिस्ट्रेशन नहीं होना चाहिए। पूर्व में इस बात की शिकायतें मिलती रहीं हैं और जांच में भी सामने आया था कि फर्जी रजिस्ट्रेशन किया गया है। इस मामले में सीधे प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर रिपोर्ट कराई जाएगी। हर ब्लाक पर कमेटी भी गठित कर दी गई है जो इस बात की निगरानी करेगी। कई प्रधानाचार्यों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिन्हें दूर करने का डीआईओएस ने आश्वासन दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक ने कहा कि यदि कोई भी बच्चा छात्रवृत्ति पाने से वंचित रहता है तो प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। इसलिए सभी बच्चों का ऑनलाइन आवेदन करा दें। बैठक में प्रधानाचार्य योगेश्वर सिंह, मुहम्मद खिजर अहमद, अल्पना कुमार, मधु शर्मा, अनीता सिंह, आलोक कुमार, एसपी यादव, चंद्रपाल सिंह, अरविंद राठौर, वेदप्रकाश राठौर, एपी सिंह, देवेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed