{"_id":"65cdfe41d5a33f73ee0bd91c","slug":"registers-will-be-digital-students-attendance-will-be-online-badaun-news-c-123-1-sbly1001-113507-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ऑनलाइन लगेगी छात्र-छात्राओं की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ऑनलाइन लगेगी छात्र-छात्राओं की हाजिरी
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का डिजिटलाइज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में सभी परिषदीय स्कूलों को हाईटेक बनाया जा रहा है। गुरुजी अब बच्चों की डिजिटल माध्यम से हाजिरी लगाएंगे। मध्याह्न भोजन की रिपोर्ट भी ऑनलाइन अपडेट करनी होगी।
जिले में 2173 माध्यमिक विद्यालयों में 3.75 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निशुल्क मिड डे मील, यूनिफाॅर्म, बैग, किताबें, जूते-मोजे आदि निशुल्क मुहैया कराए जाते हैं। ऐसे विद्यालयों की संख्या भी काफी है जहां मिड डे मील के सापेक्ष उपस्थित छात्र-छात्राओं की संख्या ज्यादा है।
छात्र-छात्राओं की उपस्थिति समेत सभी पहलुओं पर नजर रखने के लिए अब सभी विद्यालयों के डिजिटल रजिस्टर तैयार किए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अब डिजिटल रजिस्टर में दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
डिजिटल रजिस्टर से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और मिड डे मील में घपलेबाजी नहीं हो सकेगी। अन्य योजनाओं का विवरण भी डिजिटल रजिस्टर के जरिये ऑनलाइन रहेगा। बीएसए स्वाती भारती ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में अब छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और मिड डे मील का ब्योरा डिजिटल रजिस्टर में ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा।