{"_id":"67ddb1b63898aef9cf050ce9","slug":"recovery-campaign-attachment-notices-pasted-on-the-houses-of-defaulters-badaun-news-c-123-1-sbly1006-136039-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली अभियान : बाकीदारों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली अभियान : बाकीदारों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा
विज्ञापन
एक किसान के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा करती टीम। संवाद
बिल्सी। एसडीएम रिपुदमन सिंह के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील की राजस्व टीम ने कई गांवों में जाकर वसूली अभियान चलाया। टीम ने कई बड़े बाकीदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुर्की नोटिस घरों पर चस्पा किए।
नायब तहसीलदार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव रंपुरा ऐनुद्दीन निवासी किसान रुकुम सिंह पर 5,00,037, गीतम सिंह पर 5,93,043, राजपाल 5,05,563 रुपये एवं गांव कुआडांडा निवासी महीपाल 9,30,639, चन्द्रपाल पर 8,64,10 रुपये की बकाया धनराशि प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक कोल्हाई शाखा की निकल रही है।
शाखा प्रबंधक द्वारा बकाया जमा करने के लिए कई बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन किसी ने बकाया रकम जमा नहीं की। शुक्रवार को टीम के साथ बैंक अधिकारियों ने बाकीदारों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किए हैं। इसके अलावा दो बड़े बकाएदारों से टीम ने 4,81,000 रुपये की वसूली भी की। टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई से बाकीदारों में खलबली है। इस मौके पर आर्येन्द्र कुमार, श्रीपाल यादव, अशोक कुमार, शराफत अली, सतीश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद