फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Recognition of Maulana Azad School canceled

अब मौलाना आजाद विद्यालय की मान्यता रद्द

Wed, 28 Sep 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:31 AM IST
सार

सहसवान के मौलाना आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता रद्द कर दी गई है।शिकायत होने पर जांच हुई तो मामला उजागर हुआ।इसमें बदलाव कराने के लिए डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
Recognition of Maulana Azad School canceled

विस्तार

बदायूं। सहसवान के मौलाना आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता रद्द कर दी गई है। अभिलेखों में हेराफेरी करके विद्यालय की मान्यता ली गई थी। शिकायत होने पर जांच हुई तो मामला उजागर हुआ। इसके बाद डीआईओएस ने मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की है। साथ ही इस विद्यालय में पंजीकृत कक्षा नौ और 10 के छात्र-छात्राओं को प्रमोद इंटर कॉलेज में अटैच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सहसवान में मौलाना आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को खोलने के लिए विभाग में आवेदन किया था, लेकिन जमीन पूरी नहीं होने के बावजूद माध्यामिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को गुमराह करते हुए पत्रावली को स्वीकृत कर लिया और मान्यता प्राप्त कर ली। इसके बाद में विद्यालय का संचालन शुरू कर दिया था, लेकिन एक व्यक्ति ने करीब पिछले साल इसकी शिकायत उच्चधिकारियों से की।
विज्ञापन

शिकायत पर मामले में जांच कराई गई। जांच में पता चला कि विद्यालय में पास पर्याप्त जगह नहीं है, जिसके आधार पर उन्होंने मान्यता ली। इसमें संबंधित का पक्ष लिया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ऐसे में डीआईओएस ने मौलाना आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई कर दी। मान्यता रद्द होने पर कक्षा नौ और दस के छात्र-छात्राओं को सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज में समायोजित कर दिया है। साथ ही छात्र-छात्राओं के संबंधित अभिलेखों को भी प्रमोद इंटर कॉलेज को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने क्षेत्रीय सचिव को भेजा पत्र
पढ़ाई का लगभग आधा सत्र व्यतीत चुका है, ऐसे में मौलाना आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के माध्यम यहां पर पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने अपने फॉर्म भी भर दिए हैं। इसमें बदलाव कराने के लिए डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि मौलाना आजाद विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 10 के छात्रों की परीक्षा वर्ष 2023 को प्रमोद इंटर कॉलेज में समायोजित किया जाए।

विद्यालय प्रशासन द्वारा जमीन संबंधित जो जानकारी अभिलेखों के माध्यम से दी थी, जांच में मौके पर वह नहीं मिली। इसी आधार पर विद्यालय की मान्यता को रद्द कर दिया गया है। विद्यालय के बच्चे प्रमोद इंटर कॉलेज में पढ़ाए जाएंगे। -डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed