{"_id":"996349dfabd22bda43c31776db0fb095","slug":"received-the-award-for-the-best-college-board-of-devanagari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवनागरी को मिला मंडल के बेस्ट कॉलेज का पुरस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवनागरी को मिला मंडल के बेस्ट कॉलेज का पुरस्कार
उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय संस्था एजूकेशन काउंसिल ऑफ इंडिया के सेमिनार में मंडल
विज्ञापन
स्तर से प्रतिनिधित्व करने वाले नगर के देवनागरी इंटर कॉलेज को बेहतर
शैक्षिक माहौल और समर्पण भाव के लिए सराहा गया। कॉलेज को बरेली मंडल का
बेस्ट कॉलेज चुना गया। प्रधानाचार्य रामामोहन शर्मा को सिक्किम के पूर्व
राज्यपाल वीपी सिंह और काउंसिल के चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल ने पुरस्कृत
किया।
एजुकेशन काउंसिल ऑफ इंडिया का सेमीनार शुक्रवार को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा समेत कई शिक्षक और शिक्षिकाओं ने कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में शर्मा ने शैक्षिक माहौल पर अपना पक्ष रखा। देशभर के स्कूल और कॉलेजों की ओर से भी प्रतिनिधित्व किया गया लेकिन बरेली मंडल की ओर से देवनागरी कॉलेज को विशेष सराहना मिली। देवनागरी को मंडल स्तर पर बेस्ट कॉलेज चुना गया।
कॉलेज की प्रबंधिका प्रोमिला शर्मा और डायरेक्टर संकेत शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा को अवार्ड के साथ सिक्किम के पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह, काउंसिल के चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल, वाइस चेयरमैन रमेश त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र भी भेेंट किया। पुरस्कार प्राप्त करते वक्त शर्मा के साथ कॉलेज की शिक्षिकाओं में रंजना आर्या, दीक्षा गोस्वामी, शिल्पी गोयल, चारू शर्मा और अनामिका गौतम मौजूद थीं।